Categories: News-Headlines

विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने कहा- क्‍वाड हिन्‍द-प्रशांत क्षेत्र को मुक्‍त, सुरक्षित और समृद्ध बनाने की दिशा में काम कर रहा है

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा है कि क्वाड हिंद प्रशांत क्षेत्र को मुक्त, सुरक्षित और समृद्ध बनाने की दिशा में काम कर रहा है। उन्‍होंने कहा कि क्वाड का मंच सहयोग और साझेदारी का आज के समय का सबसे बड़ा उदाहरण है। तोक्यो में क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में डॉ. जयशंकर ने इस बात पर संतोष व्यक्त किया कि क्वाड विदेश नीतियों का बहुत की गहराई से चिंतन कर रहा है। उन्होंने कहा कि आज की बैठक क्वाड को नई दिशा देने में बड़ी मददगार होगी।

विदेश मंत्री ने कहा कि क्वाड के सदस्य देशों के नेताओं ने व्यक्तिगत रूप से इस मंच के विकास को आगे बढ़ाया है। डॉ. जयशंकर ने कहा कि क्वाड विश्वसनीय दूरसंचार और समुद्री केबल क्नेक्टीविटी से लेकर मानवीय सहायता और आपदा राहत जैसे क्षेत्रों में काम कर रहा है। साथ ही साइबर और स्वास्थ्य सुरक्षा, जलवायु परिवर्तन, बुनियादी सुविधाओं, क्षमता निर्माण और प्रशिक्षण पर भी ध्यान दिया जा रहा है।

डॉ. जयशंकर ने कहा कि विश्व में स्थिरता, सुरक्षा, प्रगति और समृद्धि की दृष्टि से आज का समय चुनौतियों से भऱा है और इसलिए विश्वनीय साझेदारी तथा अंतर्राष्ट्रीय सहयोग और जरूरी हो गया है।

क्वाड के विदेश मंत्रियों की आज तोक्यो में बैठक हुई जिसमें विदेश मंत्री डॉ.एस जयशंकर के अलावा जापान, अमरीका और ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्रियों ने भाग लिया।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

2 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

2 hours ago

This website uses cookies.