विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने बहुपक्षीय व्यवस्था में मौलिक सुधार पर बल दिया है। रायसीना संवाद में आज सुबह एक पैनल चर्चा में डॉ. जयशंकर ने कहा कि जब संयुक्त राष्ट्र का गठन हुआ तो इसमें लगभग 50 सदस्य थे।
अब संयुक्त राष्ट्र में सदस्यों की संख्या इससे चार गुणा अधिक है। डॉ. जयशंकर ने कहा कि यह एक आम धारणा है कि जब सदस्यों की संख्या चार गुना अधिक हो चुकी है तो यह पुराने तरीके से ही काम नहीं कर सकता है।
विदेश मंत्री ने कहा कि अगर हम सभी बड़े मुद्दों के लिए पिछले पांच वर्षों पर नजर डालें तो इनका बहुपक्षीय समाधान तलाशने में कठिनाई होगी।
परिणामों का अभाव ही इसमें सुधार की आवश्यकता दर्शाती है। उन्होंने कहा कि वैश्विक नियम एकपक्षीय हित में नहीं होने चाहिये। विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि जी-20 की अध्यक्षता के दौरान एक बडी शक्ति के रूप में भारत की छवि उभर कर सामने आई। उन्होंने कहा कि भारत विश्वामित्र की अवधारणा को बढावा देने की कोशिश कर रहा है।
इस चर्चा में बोलिविया के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज क्विरोगा, नीदरलैंड्स की विदेश मंत्री हांके ब्रून्स स्लॉट, तंजानिया के विदेश मंत्री जनवरी मकाम्बा और संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति के राजनयिक सलाहकार अनवर बिन मोहम्मद गर्गश ने भागीदारी की।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment