Categories: News-Headlines

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने भारत और दक्षिण कोरिया के बीच विभिन्न क्षेत्रों में व्‍यापार को मजबूत करने पर बल दिया

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने भारत और दक्षिण कोरिया के बीच विभिन्न क्षेत्रों में व्‍यापार को मजबूत करने पर बल दिया है। डॉ. जयशंकर ने आज दक्षिण कोरिया के सियोल में कोरिया नेशनल डिप्लोमैटिक अकादमी में राजनीतिक तथा महत्‍वपूर्ण बातचीत के साथ-साथ मजबूत व्यापारिक संपर्क और प्रौद्योगिकी के आदान-प्रदान की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते, सीईपीए की लंबे समय से लंबित समीक्षा में तेजी लाई जानी चाहिए ताकि इसे उपयोगी बनाया जा सके। डॉ. एस जयशंकर ने कहा कि नई प्रौद्योगिकियों से संबंधित अवसरों का उपयोग करने और समग्र रूप से अंतर्राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की स्थिरता और संभावनाओं को सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम करना महत्वपूर्ण है।

विदेश मंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि संबंधों का विस्‍तार करके भारत-दक्षिण कोरिया साझेदारी हिन्‍द-प्रशांत और उससे आगे एक महत्वपूर्ण कारक के रूप में उभर सकती है। डॉ. जयशंकर ने कहा कि दोनों देशों में विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग का विस्तार हुआ है और इसके लाभ दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जी-20 के दो महत्वपूर्ण सदस्यों के रूप में वैश्विक व्यवस्था को फिर से आकार देने में सक्रिय रूप से योगदान की जिम्मेदारी भारत और दक्षिण कोरिया की बढ़ गई है।

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

15 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

16 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

18 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

19 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

20 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

2 days ago

This website uses cookies.