Categories: News-Headlines

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने केन्या के राष्ट्रपति विलियम समोई रुटो से मुलाकात की

नई दिल्ली: विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने केन्या के राष्ट्रपति विलियम समोई रुटो से मुलाकात की।

केन्या के राष्ट्रपति विलियम समोई रुटो भारत की तीन दिन की यात्रा पर आज दोपहर नई दिल्ली पहुंचे। उनके साथ एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी आया है। राष्ट्रपति रुटो की यह पहली भारत यात्रा है। कल राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में उनका औपचारिक स्वागत किया जाएगा। राष्ट्रपति रुटो कल दोपहर बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ व्‍यापक बातचीत करेंगे। वे शाम को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे। राष्ट्रपति मुर्मू द्वारा केन्‍या के राष्‍ट्रपति रूटो के सम्मान में राजकीय भोज का आयोजन किया जाएगा।

केन्‍या के राष्ट्रपति नई दिल्ली में एक व्यापार और निवेश कार्यक्रम में भी भाग लेंगे। छह साल से अधिक की अवधि के बाद केन्या से किसी राष्ट्रपति की भारत यात्रा है। इस यात्रा से दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंध मजबूत होंगे।

Leave a Comment

Recent Posts

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP… Read More

3 hours ago

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है आपका अनुभव

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है… Read More

4 hours ago

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

21 hours ago

This website uses cookies.