विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने न्यूयॉर्क में उच्च स्तरीय संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र के अवसर पर मैक्सिको, बोस्निया और हर्जेगोविना और आर्मेनिया के अपने समकक्षों के साथ अलग-अलग द्विपक्षीय बैठकें की। एक सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा, मेक्सिको की विदेश मामलों की सचिव एलिसिया बार्सेना इबारा से मिलना वास्तव में खुशी की बात थी।
बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने व्यापार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, शिक्षा, अर्थव्यवस्था और पारंपरिक चिकित्सा पर ध्यान केंद्रित किया। इस दौरान विशेषाधिकार प्राप्त साझेदारी को आगे बढ़ाने पर चर्चा हुई। बहुपक्षवाद में सुधार पर विचारों का आदान-प्रदान किया गया। डॉ. जयशंकर ने बोस्निया और हर्जेगोविना के विदेश मंत्री एल्मेडिन कोनाकोविक से भी मुलाकात की और व्यापार और अर्थव्यस्था पर बातचीत करते हुए द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा की। विदेश मंत्री जयशंकर ने अर्मेनियाई समकक्ष अरारत मिर्ज़ोयान से भी मुलाकात की और कॉकस में मौजूदा स्थिति के उनके साझा आकलन की सराहना की।
डॉ. जयशंकर संयुक्त राष्ट्र महासभा के 78वें सत्र में भाग लेने के लिए न्यूयॉर्क में हैं। वह 26 सितंबर को यूएनजीए के उच्च स्तरीय सत्र को संबोधित करेंगे।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment