Categories: News-Headlines

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने विदेशों में सक्रिय खालिस्तानी अलगाववादियों को कड़ी चेतावनी दी

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने विदेशों में सक्रिय खालिस्तानी अलगाववादियों को कड़ी चेतावनी दी है। कल उत्तरी कर्नाटक में धारवाड़ के प्रमुख नागरिकों के साथ बातचीत करते हुए, विदेश मंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा कि भारत अपने राष्ट्रीय ध्वज का अपमान सहन नहीं करेगा। एस जयशंकर ने कहा कि खालिस्तानियों और अंग्रेजों को संदेश दिया गया है कि यदि कोई हमारे राष्ट्रीय ध्वज का अनादर करने का प्रयास करता है, तो हम एक बड़ा झंडा लगाकर उसको जवाब देते हैं। उन्होंने बताया कि दुनिया भर में अलगाववादी खालिस्तानी आंदोलन, हमारे पड़ोसियों के हितों की सेवा करने वाले लोगों के एक बहुत छोटे समूह की करतूत है। उन्होंने इस बात बल देते हुए कहा कि यह देशों का दायित्व है कि वह हमारे दूतावासों और उसके राजनयिकों को सुरक्षा प्रदान करे, जैसा कि भारत में किया जाता है। धारवाड़ में भाजपा महानगर इकाई की ओर से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

11 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

12 hours ago

This website uses cookies.