Categories: News-Headlines

विदेश मंत्रालय ने कहा है कि अफगानिस्‍तान में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्‍च प्राथमिकता है

विदेश मंत्रालय ने कहा है कि अफगानिस्‍तान में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्‍च प्राथमिकता है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता अरिंदम बागची ने कहा कि भारत अफगानिस्‍तान के संकट पर लगातार नजर बनाए हुए है। उन्‍होंने कहा कि भारत चाहता है कि अफगानिस्‍तान शांतिपूर्ण, समृद्ध और लोकतांत्रिक देश बना रहे।

अरिंदम बागची ने बताया कि अफगानिस्‍तान में अनिश्चितता की स्थिति बनी हुई है और अभी यह स्‍पष्‍ट नहीं है कि वहां किसकी सरकार बनेगी। अरिंदम बागची ने बताया कि अब तक साढे पांच सौ से ज्‍यादा लोगों को अफगानिस्‍तान से निकाला गया है।

करीब साढे पांच सौ से ज्‍यादा टोटल लोगों को लाया गया है। छह फ्लाइट्स थे इसमें। ये साढे पांच सौ में से करीब दो सौ साठ के ऊपर भारतीय नागरिक हैं। इसके अलावा हमारे एम्बेसी के जो काम करते थे काबुल में उनको भी लाया गया और इसके अलावा अफगान नेशनल जो थे और थर्ड कन्‍ट्री में भी कुछ लोग थे। इवाक्‍वेशन के लिए हम यूनाइटेड स्‍टेट्स से क्‍लोज कोर्डिनेशन में उनके साथ रहा और बाकी देशों में तजाकिस्‍तान के साथ दुशाम्‍बे एयरपोर्ट से हमने यूज किया और कुछ कंट्रीज़ के साथ ओवर फ्लाइट कोडिनेशन करनी पडी। जैसे इरान भी है उज्बेकिस्‍तान से हमे बहुत फायदा हुआ है।

सरकार ने भारत आने वाले अफगानियों के लिए छह महीने के ई-एमरजेंसी वीजा की घोषणा की है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता ने एक विशेष अफगान नागरिक को भारत में प्रवेश करने की अनुमति नहीं देने की घटना को दुर्भाग्‍यपूर्ण बताया।

Leave a Comment

Recent Posts

Income Tax Rules: पुराने गहने बदलने से पहले जान लें इनकम टैक्स का पूरा खेल, वरना पड़ेगा भारी

भारत में पुराने सोने के गहनों को नए डिजाइन में बदलवाना आम बात है, लेकिन… Read More

10 hours ago

मामा से मिला था आइडिया तो दो लाख रुपए लगाकर शुरू किया बिजनेस, आज लाखों की हो रही है कमाई

मध्य प्रदेश के बुरहानपुक जिले के अंसार नगर निवासी अब्दुल वाहिद युवाओं के लिए मिसाल… Read More

10 hours ago

Anu Meena Death Case: ‘तेरे घर वाले फकीर..’ पति के तानों से टूटी अनु मीणा, CCTV और WhatsApp चैट ने खोले सारे राज

Anu Meena Suicide Case: जयपुर के चर्चित अनु मीणा सुसाइड केस में हर दिन नए… Read More

10 hours ago

QUAD Meet Live: क्वाड मीट में जयशंकर से मिलेंगे तीन यार, चीन की निकालेंगे काट, तेल-गैस सप्लाई पर भी बात

राजधानी दिल्ली के हैदराबाद हाउस में आज क्वाड देशों (QUAD Meet) के विदेश मंत्रियों की… Read More

10 hours ago

कर्नाटक के लिए आज अहम दिन, मुख्यमंत्री बदलने पर कांग्रेस हाईकमान आज करेगा फैसला, सिद्दा-डीके सब दिल्ली दरबार में हाजिर

Karnataka Politics: कर्नाटक की राजनीति में मुख्यमंत्री बदलने की अटकलें एक बार फिर तेज हो… Read More

10 hours ago

युद्ध के 3-महीनों में रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचा रुपया:जानें- इसका आपके डेली खर्चों, निवेश, ट्रेवल और EMI पर क्या असर पड़ता है?

अमेरिका-ईरान युद्ध के चलते भारतीय रुपए पर दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को… Read More

22 hours ago

This website uses cookies.