Categories: News-Headlines

विदेश मंत्रालय ने कहा वैश्विक समुदाय के सदस्‍यों की सीमापार आतंकवाद, से निपटने में महत्‍वपूर्ण भूमिका

विदेश मंत्रालय ने कहा कि वैश्विक समुदाय के सभी गंभीर और विवेकशील सदस्‍यों की अंतर्राष्‍ट्रीय आतंकवाद, विशेषतौर पर सीमापार आतंकवाद, से निपटने में महत्‍वपूर्ण भूमिका और जिम्‍मेदारी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता अरिंदम बागची जर्मनी और पाकिस्‍तान के विदेशमंत्रियों के हाल में ही संयुक्‍त संवाददाता सम्‍मेलन के दौरान जम्‍मू-कश्‍मीर के संबंध में उनकी टिप्‍पणियों के बारे में मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे। अरिंदम बागची ने कहा कि जम्‍मू-कश्‍मीर ऐसे आतंकवादी अभियानों का दशकों से शिकार रहा है और अभी भी यह बना हुआ है। उन्‍होंने कहा कि वहां और भारत के अन्‍य हिस्‍सों में विदेशी नागरिक भी इससे प्रभावित रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद और एफएटीएफ भयानक 26 ग्‍यारह मुंबई आतंकवादी हमले में शामिल रहे पाकिस्‍तान के आतंकवादियों के मामले में कार्रवाई कर रहे हैं। प्रवक्‍ता ने कहा कि जब राष्‍ट्र ऐसे खतरों की निहित स्‍वार्थों के कारण पहचान नहीं करते हैं तो वे शांति को नजरअंदाज करते हैं और इसे प्रोत्‍साहित नहीं करते। उन्‍होंने कहा कि वे आतंकवाद के पीडितों के प्रति भी गंभीर अन्‍याय करते हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

13 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

13 hours ago

This website uses cookies.