Categories: News-Headlines

विदेशमंत्री एस० जयशंकर और श्रीलंका के राष्ट्रपति गोताबया राजपक्षे ने पड़ोसी पहले नीति सम्‍बंधों की समीक्षा की

विदेशमंत्री डॉक्‍टर एस० जयशंकर ने आज कोलंबो में श्रीलंका के राष्ट्रपति गोताबया राजपक्षे से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने पड़ोसी पहले नीति सम्‍बंधों के विभिन्न मामलों की समीक्षा की। डॉक्‍टर जयशंकर ने राष्ट्रपति गोताबाया राजपक्षे को भारत के निरंतर सहयोग का आश्वासन दिया।

डॉक्‍टर जयशंकर ने श्रीलंका के प्रधानमंत्री से भी मुलाकात की। दोनों पक्षों के बीच बौद्ध संस्कृति और विरासत को सहयोग देने पर भी समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। डॉक्‍टर जयशंकर ने जाफना में ‘जयपुर फुट’ फिट करने के लिए चल रहे शिविर का वर्चुअल दौरा किया। उन्होंने भारत द्वारा निर्मित जाफना सांस्कृतिक केंद्र का भी वर्चुअल माध्‍यम से उद्घाटन किया।

डॉक्‍टर जयशंकर, कोलंबो में एचसीएल प्रौद्योगिकी कार्यालय विकास केंद्र भी गए। उन्होंने कहा कि यह साझा प्रतिभा और वैश्विक कार्यस्थल का बेहतरीन उदाहरण है। इस अवसर पर श्रीलंका के युवा और खेलमंत्री नामल राजपक्षे भी उपस्थित थे।

डॉक्‍टर जयशंकर ने कोलंबो शहर स्थित इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की सहायक कंपनी लंका आईओसी का भी दौरा किया। लंका आईओसी के प्रबंध निदेशक मनोज गुप्ता ने डॉक्‍टर जयशंकर को ईंधन आपूर्ति की स्थिति की जानकारी दी। डॉक्‍टर जयशंकर ने कहा कि पचास करोड डॉलर की भारतीय ऋण सहायता श्रीलंका के लोगों को उनके दैनिक जीवन में मदद कर रही है।

Leave a Comment

Recent Posts

IRCTC पर बड़ा सवाल! ट्रेन के टॉयलेट में बर्तन धोने का वीडियो वायरल, FSSAI ने भेजा नोटिस

IRCTC पर बड़ा सवाल! ट्रेन के टॉयलेट में बर्तन धोने का वीडियो वायरल, FSSAI ने… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.