केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 6 अक्टूबर 2022 को आयोजित एक वर्चुअल कार्यक्रम के दौरान भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) के क्षेत्रीय कार्यालय (पश्चिम) का उद्घाटन किया। राव इंद्रजीत सिंह, केंद्रीय सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार); योजना राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), व राज्य मंत्री, कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
अपने संबोधन के दौरान निर्मला सीतारमण ने मुंबई में क्षेत्रीय कार्यालय खोलने के लिए सीसीआई को बधाई दी और उन्होंने कहा कि कारोबार करने में आसानी सुनिश्चित करने के लिए कंपनियों या कारोबारियों तक सीसीआई की आसान पहुंच निश्चित रूप से काफी मायने रखती है। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रीय भाषाओं में अपनी ‘एडवोकेसी बुकलेट’ को प्रकाशित करने के लिए भी सीसीआई की सराहना की और उन्होंने कहा कि इस तरह के कदमों से नियामक तक लोगों की बेहतर पहुंच सुनिश्चित होती है। निर्मला सीतारमण ने तेजी से विकसित हो रहे डिजिटल बाजारों का उल्लेख करते हुए वैश्विक स्तर पर सर्वोत्तम प्रथाओं के संदर्भ में बेंचमार्किंग करके उनसे उत्पन्न प्रतिस्पर्धा के मुद्दों को सुलझाने की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि एक अत्यंत सक्रिय सीसीआई उन लोगों के मन में विश्वास पैदा करता है जो राहत पाने के लिए उस तक पहुंचना चाहते हैं और इसके साथ ही सीसीआई किसी समस्या के नियंत्रण से बाहर हो जाने से काफी पहले ही लोगों की मदद करेगा।
इस अवसर पर वित्त मंत्री ने ‘भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग – वर्ष 2009 – 2022 के दौरान एक यात्रा’ शीर्षक वाले एक सचित्र ई-प्रकाशन का विमोचन भी किया जिसमें सीसीआई के प्रारंभिक वर्षों के बारे में सूचित किया गया है और इस यात्रा को सही स्वरूप देने में मदद करने वाले विभिन्न उपायों, घटनाओं और कार्यों का जिक्र किया गया है। उन्होंने उर्दू और पंजाबी भाषाओं में अनुवादित सीसीआई की प्रतिस्पर्धा ‘एडवोकेसी बुकलेट’ का भी विमोचन किया। इन बुकलेट में विभिन्न विषयों की जानकारी दी गई है जिनमें सीसीआई में सूचना कैसे दर्ज कराएं, गुटबंदी (कार्टेल), बोली में हेराफेरी, प्रभुत्व का दुरुपयोग, संयोजन, उदारता, इत्यादि शामिल हैं। उर्दू और पंजाबी भाषाओं के अलावा इन बुकलेट का अनुवाद पहले 11 अन्य भाषाओं यथा तेलुगू, बांग्ला, मराठी, तमिल, मलयालम, कन्नड़, असमिया, गुजराती, उड़िया, हिंदी और अंग्रेजी में किया जा चुका है।
इस कार्यक्रम के दौरान सीसीआई के अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता ने कहा कि भारत जैसे विशाल और विविधतापूर्ण देश में क्षेत्रीय कार्यालय स्थापित करना दरअसल प्रतिस्पर्धा को लागू करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि देश के वित्तीय केंद्र में सीसीआई की मौजूदगी हो जाने से अनगिनत हितधारकों तक पहुंच में काफी आसानी होगी, इस क्षेत्र में हिमायत बढ़ जाएगी और इसके साथ ही हितधारकों की लंबे समय से चली आ रही मांग अब पूरी हो गई है।
ज्योति जिंदगर भनोट, सचिव (स्वतंत्र प्रभार), सीसीआई द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किए जाने के साथ इस कार्यक्रम का समापन हुआ।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment