Categories: News-Headlines

वित्त मंत्रालय ने राज्यों को पी.डी.आर.डी. की भरपाई के लिए 9,871 करोड़ रुपये की अनुदान राशि की 7वीं मासिक किस्त जारी की

वित्त मंत्रालय ने राज्यों को हस्‍तांतरण के बाद राजस्‍व घाटे यानी पोस्ट डिवोल्यूशन रेवेन्यू डेफिसिट-पी.डी.आर.डी. की भरपाई के लिए नौ हजार 871 करोड़ रुपये की अनुदान राशि की 7वीं मासिक किस्त जारी की है। इस किस्त के जारी होने के साथ ही मौजूदा वित्त वर्ष में राज्यों को इस योजना के अंतर्गत कुल उनहतर हजार 97 करोड़ रुपये की राशि जारी की जा चुकी है। पंद्रहवें वित्त आयोग की सिफारिशों के अनुरूप अनुदान राशि जारी की जाती है। आयोग ने 2021-22 के दौरान 17 राज्यों को अनुदान की सिफारिश की है। इनमें–आंध्र प्रदेश, असम, हरियाणा, कर्नाटक, केरल, मणिपुर, मिजोरम, नगालैंड, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु, त्रिपुरा, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल शामिल हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

12 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

12 hours ago

This website uses cookies.