Categories: News-Headlines

वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान 9 नवंबर 2023 तक वर्ष दर वर्ष के आधार पर 17.59 प्रतिशत की वृद्धि के साथ सकल प्रत्यक्ष कर संग्रह 12.37 लाख करोड़ रुपये रहा

प्रत्यक्ष कर संग्रह के अनंतिम आंकड़ों में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। सकल प्रत्यक्ष कर संग्रह 12.37 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि के सकल संग्रह से 17.59 प्रतिशत अधिक है। रिफंड के बाद प्रत्यक्ष कर संग्रह 10.60 लाख करोड़ रुपये रहा जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 21.82 प्रतिशत अधिक है। यह संग्रह वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए प्रत्यक्ष कर के कुल बजटीय अनुमान का 58.15 प्रतिशत है।

जहां तक सकल राजस्व संग्रह के संदर्भ में कॉरपोरेट आयकर (सीआईटी) और व्यक्तिगत आयकर (पीआईटी) की वृद्धि दर का सवाल है, सीआईटी के लिए वृद्धि दर 7.13 प्रतिशत है जबकि पीआईटी के लिए वृद्धि दर 28.29 प्रतिशत (केवल पीआईटी)/ 27.98 प्रतिशत (प्रतिभूति लेनदेन कर (एसटीटी) सहित पीटीआई) है। रिफंड के समायोजन के बाद, सीआईटी संग्रह में कुल वृद्धि 12.48 प्रतिशत है और पीआईटी संग्रह में 31.77 प्रतिशत (केवल पीआईटी)/31.26 प्रतिशत (एसटीटी सहित पीआईटी) है।

1 अप्रैल 2023 से 09 नवंबर 2023 के दौरान 1.77 लाख करोड़ रुपये के रिफंड जारी किए गए हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

51 minutes ago

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

21 hours ago

This website uses cookies.