Categories: News-Headlines

वित्तमंत्री सीतारमण ने असम के दीमा हसाओ जिले में 120 मेगावाट की लोवर कोपिली जल विद्युत परियोजना के लिए भूमि पूजन किया

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने असम के दीमा हसाओ जिले में 120 मेगावाट की लोवर कोपिली जल विद्युत परियोजना के लिए भूमि पूजन किया। मुख्‍यमंत्री हेमन्‍त बिस्‍वा सरमा भी इस अवसर पर मौजूद थे। निर्मला सीतारमण ने कहा कि केंद्र और असम सरकार दीमा हसाओ जिले के विकास के लिए संकल्‍पबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि परियोजना का 77 प्रतिशत खर्च केंद्र सरकार जबकि 23 प्रतिशत लागत राज्य सरकार वहन करेगी।

मुख्यमंत्री हेमन्‍त सरमा ने कहा कि राज्‍य सरकार दीमा हसाओ के समग्र विकास के लिए काम करेगी। उन्होंने कहा कि इस जिले में शांति बनी हुई है। हमारे संवाददाता ने बताया कि दो हजार दो सौ करोड़ रुपये की परियोजना का मुख्य उद्देश्य असम के लिए 120 मेगावाट बिजली पैदा करना है। इस परियोजना से दीमा हसाओ और कार्बी आंगलोंग जिलों में सर्वांगीण विकास के साथ-साथ रोजगार के अवसर पैदा करने में मदद मिलेगी।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

10 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

11 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

11 hours ago

This website uses cookies.