Categories: News-Headlines

वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी.आर. चौधरी ने वायु सेना स्टेशन तुगलकाबाद और इसकी लॉजर इकाइयों का दौरा किया

वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी. आर. चौधरी, पीवीएसएम एवीएसएम वीएम एडीसी ने 19 मई 2023 को एक प्रमुख बेस रिपेयर डिपो (बीआरडी), वायु सेना स्टेशन तुगलकाबाद और इसकी लॉजर इकाइयों का दौरा किया। वायु सेना स्टेशन तुगलकाबाद के एयर ऑफिसर कमांडिंग (एओसी) एयर कमोडोर ऋषि सेठ वीएसएम ने उनका स्वागत किया।

वायु सेना प्रमुख ने डिपो और इसकी लॉजर इकाइयों के प्रमुख कर्मियों से मुलाकात की। उन्होंने विभिन्न उत्पादन इकाइयों, स्‍थलों तथा 7 बीआरडी के विकास और इसके योगदान को दर्शाते हुए नव निर्मित स्टेशन के ऐेतिहासिक प्रकोष्‍ठ का दौरा किया। यात्रा के दौरान, उन्होंने भारतीय वायु सेना में अखिल भारतीय स्‍तर पर निर्देशित हथियार प्रणाली और संबद्ध रेडार प्रणाली के लिए मरम्मत तथा ओवरहाल सुविधाएं प्रदान करने के लिए डिपो की भूमिका की सराहना की।

उन्होंने निश्चित तौर पर बदले की कार्रवाई करने वाले जमीन से हवा में मार करने वाले मिसाइल (एसएएमएआर) और मिसाइल आपूर्ति वाहन (एमएसवी), पोली यूरेथेन फोम (पीयूएफएफ), पैनल आधारित कॉम्‍बेट कैबिन, पायलट रेस्‍क्‍यू क्रैडल और फॉरेन ऑब्‍जेक्‍ट डैमेज (एफओडी) बैरियर जैसे निर्देशित हथियारों के लिए यूनिट के विभिन्न स्वदेशीकरण प्रयासों का निरीक्षण किया। उन्होंने परिचालन इकाइयों को सहयोग सुनिश्चित करने और ‘आत्मनिर्भरता’ हासिल करने की दिशा में स्वदेशीकरण के प्रयासों में सभी कर्मियों की भागीदारी और उत्साह की सराहना की।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

18 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

21 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

22 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

22 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.