वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग-सीएक्यूएम ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में औसत वायु गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार को देखते हुए ग्रेप-3 को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है। यह निर्णय कल आयोग की उप-समिति की बैठक के बाद लिया गया।
समिति ने एनसीआर क्षेत्र में वर्तमान वायु गुणवत्ता स्थितियों की समीक्षा की और पाया कि दिल्ली के वायु गुणवत्ता सूचकांक में निरंतर सुधार हो रहा है। सोमवार शाम 4 बजे यह 346 दर्ज किया गया, जो ग्रेप-थ्री लागू करने की सीमा से लगभग 55 अंक नीचे है और वायु गुणवत्ता सूचकांक में सुधार बरकरार रहने की संभावना भी है। हवा की बिगड़ती गुणवत्ता को देखते हुए पिछले महीने की 22 दिसम्बर 2023 को ग्रेप-थ्री लागू किया गया था।
हालाँकि, ग्रेप-1 से ग्रेप-2 के तहत सभी प्रतिबंध लागू रहेंगे और पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में संबंधित सभी एजेंसियों द्वारा गहन निगरानी और समीक्षा की जाती रहेगी, जिससे वायु गुणवत्ता सूचकांक में बढ़ोत्तरी न हो तथा आने वाले दिनों में हवा की स्थितियां ‘गंभीर’ श्रेणी में न पहुंचें।
आयोग के अनुसार विभिन्न निर्माण परियोजनाओं और औद्योगिक इकाइयाँ, जिन्हें विभिन्न वैधानिक निर्देशों का पालन न करने के कारण बंद किया गया था, वे अपना संचालन फिर से शुरू कर सकती हैं।
Tim Payne कौन हैं? Tim Payne एक पेशेवर फुटबॉलर हैं जो न्यूज़ीलैंड की राष्ट्रीय टीम… Read More
छोटा हो सकता है Dynamic Island लीक्स के मुताबिक iPhone 18 Pro में मौजूदा मॉडल… Read More
आज का मौसम कैसा है? | मौसम का पूरा अपडेट मौसम की जानकारी हर दिन… Read More
मुकाबले का परिचय Rajasthan Royals और Gujarat Titans के बीच होने वाला यह मैच IPL… Read More
भारत और इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीमों के बीच मुकाबले हमेशा ही दर्शकों के लिए… Read More
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने जून से सितंबर 2026 के दक्षिण-पश्चिम मानसून सीजन के लिए… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment