वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया पीवीएसएम एवीएसएम वीएम एडीसी, ने दक्षिणी वायु कमान (एसएसी) कमांडरों के सम्मेलन के लिए 15 और 16 जुलाई 2021 को तिरुवनंतपुरम का दौरा किया।
एयर मार्शल मानवेंद्र सिंह एवीएसएम वीआरसी वीएसएम, दक्षिणी वायुसेना कमान के एओसी-इन-सी ने उनकी अगवानी की और उन्हें कमान की अभियानगत तैयारियों की स्थिति के बारे में जानकारी दी। दक्षिणी वायुसेना कमान के कमांडरों को अपने संबोधन में वायुसेना प्रमुख ने अपने सैन्य अभियान संबंधी उत्तरदायित्व को पूरा करने में भारतीय वायुसेना की हमेशा तैयार रहने की आवश्यकता को दोहराया। उन्होंने कई बुनियादी ढांचा पहलों पर तेजी से नज़र रखने और अपने उत्तरदायित्व के क्षेत्र में अभियानगत महत्व का कामकाज करने के लिए दक्षिणी वायुसेना कमान के प्रयासों की सराहना की। वायुसेना प्रमुख ने वायुसेना में विशेषकर एलसीए तेजस और सुखोई-30 एमकेआई स्क्वाड्रनों जैसी नई शामिल सैन्य संपत्तियों द्वारा तेजी से अभियानगत तैयारी हासिल कर लेने पर संतोष भी व्यक्त किया।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment