Categories: News-Headlines

वरिष्‍ठ भाजपा नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना के जगतियाल में चुनावी रैली की

वरिष्‍ठ भाजपा नेता और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि दक्षिणी राज्‍यों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन-एनडीए के पक्ष में उत्‍साह है। तेलंगाना के जगतियाल में आज एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भाजपा तेलंगाना के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए वचनबद्ध है। उन्‍होंने कहा कि जगतियाल की जनसभा में एकत्रित जनसैलाब स्‍पष्‍ट संकेत है कि हवा का रुख किस तरफ है। प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से राज्‍य के तीव्र विकास को सुनिश्चित करने के लिए एनडीए के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया।

तेलंगाना के मेरे साथियों, बीआरएस और कांग्रेस को एक-दूसरे के लिए चाहे कितनी भी कवर फायर कर लें इनकी एक-एक लूट का हिसाब होता रहेगा। मोदी तेलंगाना के लोगों को गारंटी देता है कि तेलंगाना को लूटने वालों को छोडेगा नहीं। ये मोदी की गारंटी है।

प्रधानमंत्री ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की शक्ति को अपमानित करने वाली उनकी टिप्‍पणी को लेकर आलोचना की है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि चन्‍द्रयान-3 का लैंडर विक्रम जहां चन्‍द्रमां की धरती पर उतरा उस स्‍थान का नाम शिव शक्ति प्‍वाइंट दिया गया है।

हम सब शक्ति की आराधना करते हैं कि नहीं करते हैं। पूरा हिन्‍दुस्‍तान शक्ति की आराधना करता है कि नहीं करता है। अरे हमने तो चंद्रयान की सफलता को भी किसको समर्पित किया। चंद्रयान की सफलता को भी जहां चंद्रयान ने लैंड किया हमने उस सफलता को भी शिव शक्ति नाम लेकर के शिव शक्ति को समर्पित किया है और ये लोग शक्ति के विनाश का बिगुल फूंक रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने आईएनडीआई गठबंधन को तेलंगाना के लोगों को अपमानित करने का आरोपी ठहराया।

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

8 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

9 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

11 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

12 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

12 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

1 day ago

This website uses cookies.