Categories: News-Headlines

वंशवाद की राजनीति लोकतंत्र के लिए खतरनाक है, हमें इसके खिलाफ लड़ना होगा: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) वंशवाद की राजनीति के खिलाफ है और हाल में संपन्न विधानसभा चुनावों में उनके कारण पार्टी के कई सांसदों के बेटे-बेटियों को टिकट नहीं मिल सका।

प्रधानमंत्री ने यह बात भाजपा संसदीय दल की बैठक में कही। यह जानकारी सूत्रों ने दी।

बैठक में चार राज्यों के विधानसभा चुनावों में शानदार जीत दर्ज कर सत्ता में वापसी करने पर प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा का जोरदार अभिनंदन भी किया गया।

हाल में संपन्न हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में भाजपा ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा की सत्ता में फिर से वापसी की।

सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने बैठक में सांसदों को संबोधित करते हुए कहा कि वंशवाद की राजनीति लोकतंत्र के लिए खतरनाक है, इसलिए पार्टी के सांसदों को वंशवाद की राजनीति के खिलाफ लड़ना होगा।

उन्होंने कहा कि ऐसी राजनीति पर अंकुश लगाने के लिए भाजपा ने अपने संगठन के भीतर ही एक कोशिश आरंभ की है।

सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यदि विधानसभा चुनावों में किसी सांसद के बेटे या बेटी को टिकट नहीं मिला, तो यह उनकी ही वजह से है।

सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन के दौरान हाल में रिलीज फिल्म ‘‘द कश्मीर फाइल्स’’ की सराहना की और कहा कि ऐसी फिल्में बनती रहनी चाहिए।

बैठक में मौजूद भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने सांसदों से कहा कि वे अपने संसदीय क्षेत्र के 100 ऐसे मतदान केंद्रों की पहचान करें, जहां भाजपा के पक्ष में अपेक्षाकृत कम मत पड़े हैं और वे इसके कारणों की भी पड़ताल करें।

बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने युद्धग्रस्त यूक्रेन से भारतीयों को सुरक्षित निकाले जाने के लिए चलाए गए ‘‘ऑपरेशन गंगा’’ पर एक प्रस्तुति दी।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, संसदीय दल की बैठक की शुरुआत में महान गायिका लता मंगेशकर के सम्मान में दो मिनट का मौन रखा गया। मंगेशकर का छह फरवरी को निधन हो गया था।

सूत्रों ने बताया कि बैठक में युद्धग्रस्त यूक्रेन में गोलीबारी में मारे गए भारतीय छात्र नवीन शेखरप्पा और कर्नाटक में हिजाब विवाद के दौरान मारे गए बजरंग दल के कार्यकर्ता हर्ष को भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Leave a Comment

Recent Posts

प्रधानमंत्री ने सांसदों से नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संशोधन के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने बताया कि संसद में इस समय नारी शक्ति वंदन अधिनियम में… Read More

2 hours ago

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी है। प्रधानमंत्री… Read More

4 hours ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने स्वीकार किया कि महत्वपूर्ण… Read More

7 hours ago

सरकार ने धोलेरा विशेष आर्थिक क्षेत्र में भारत के पहले चिप फैब्रिकेशन प्लांट की अधिसूचना जारी की

सरकार ने अधिसूचित किया है कि टाटा सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग प्राइवेट लिमिटेड द्वारा गुजरात के धोलेरा… Read More

7 hours ago

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर बात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का फोन आया। बातचीत के दौरान,… Read More

7 hours ago

ईरान परमाणु हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले समृद्ध यूरेनियम को सौंपने पर सहमत: अमेरिकी राष्ट्रपति

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान परमाणु हथियार बनाने में… Read More

7 hours ago

This website uses cookies.