Categories: News-Headlines

लोकसभा चुनाव 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उधमपुर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया

जम्मू-कश्मीर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उधमपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “ये चुनाव सिर्फ सांसद चुनने भर का नहीं है बल्कि ये देश में एक मजबूत सरकार बनाने का चुनाव है और सरकार जब मजबूत होती है तो जमीन पर चुनौतियों के बीच भी, चुनौतियों को चुनौती देते हुए काम करके दिखाती है। यहां जो पुराने लोग हैं उनको 10 साल पहले का मेरा भाषण याद होगा। यहीं मैंने आपसे कहा था कि आप मुझ पर भरोसा कीजिए, मैं 60 वर्षों की समस्या का समाधान करके दिखाऊंगा। तब मैंने यहां माताओं-बहनों के सम्मान की गारंटी दी थी, गरीब को दो वक्त के खाने की चिंता ना करनी पड़े, इसकी गारंटी दी थी। आज जम्मू-कश्मीर के लाखों परिवारों के पास अगले पांच साल तक मुफ्त राशन की गारंटी है।”

प्रधानमंत्री ने कहा, “कांग्रेस, नेशनल कांफ्रेंस, PDP और बाकी सारे दल जम्मू-कश्मीर को फिर उन पुराने दिनों की तरफ ले जाना चाहते हैं। इन परिवारचलित पार्टीयों ने, परिवार के द्वारा ही चलने वाली पार्टियों ने जम्मू-कश्मीर को जितना नुकसान किया है, उतना किसी और ने नहीं किया है। सत्ता के लिए इन्होंने जम्मू-कश्मीर में 370 की ऐसी दीवार बना दी थी कि जम्मू-कश्मीर के लोग बाहर नहीं झांक सकते थे और बाहर वाला जम्मू-कश्मीर की तरफ नहीं झांक सकता था। आपके आशीर्वाद से मोदी ने 370 की दीवार गिरा दी। ना सिर्फ दीवार गिराई बल्कि उस मलबे को भी जमीन में मैंने गाड़ दिया है। मैं चुनौती देता हूं, हिंदुस्तान की कोई राजनीतिक पार्टी हिम्मत करके आ जाए, विशेषकर मैं कांग्रेस को चुनौती देता हूं कि वो घोषणा करे, वो 370 को वापस लाएंगे। ये देश उनका मुंह तक देखने को तैयार नहीं होगा।”

प्रधानमंत्री ने कहा, “10 साल के अंदर-अंदर जम्मू-कश्मीर पूरी तरह से बदल चुका है। सड़क, बिजली, पानी, यात्रा-प्रवाह वो तो है, सबसे बड़ी बात है कि जम्मू-कश्मीर का मन बदला है। लोग कहेंगे मोदी जी, इतना कर लिया। आप चिंता मत कीजिए हम आपके साथ हैं। मेरे जम्मू-कश्मीर के बहनों और भाइयों, आपने पहले इतने बुरे दिन देखे हैं कि आपको ये सब विकास की तरह बहुत बड़ा लग रहा है। लेकिन ये जो मोदी है ना, ये बहुत दूर की सोचता है। अब तक जो हुआ है वो तो ट्रेलर है, ट्रेलर। मुझे तो नए जम्मू-कश्मीर की नई और शानदार तस्वीर बनाने के लिए जुट जाना है। वो समय दूर नहीं जब जम्मू-कश्मीर में भी विधानसभा के चुनाव होंगे। जम्मू-कश्मीर को वापस राज्य का दर्जा मिलेगा।”

The post लोकसभा चुनाव 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उधमपुर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया appeared first on INsamachar.

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

9 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

9 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

11 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

12 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

13 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

1 day ago

This website uses cookies.