Categories: News-Headlines

लोकसभा चुनाव: जम्मू-कश्मीर के बारामूला, कुपवाड़ा, बांदीपोरा और बडगाम जिलों में शाम 5 बजे तक 54.21 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर संसदीय क्षेत्र में रिकॉर्ड 38.49 प्रतिशत मतदान के बाद, अब बारामूला संसदीय क्षेत्र पिछले 8 लोकसभा चुनावों में सर्वाधिक मतदान की ओर बढ़ता प्रतीत हो रहा है। बारामूला, कुपवाड़ा, बांदीपोरा और बडगाम जिलों में शाम 5 बजे तक 54.21 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

सीईसी राजीव कुमार ने साथी चुनाव आयुक्तों ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू के साथ चुनाव के सुचारु व शांतिपूर्ण संचालन में सिविल और सुरक्षा कर्मियों दोनों के प्रयासों की सराहना की तथा उत्साहपूर्ण भागीदारी के लिए जम्मू-कश्मीर के मतदाताओं का आभार प्रकट करते हुए कहा कि इससे एक स्पष्ट संदेश गया है कि जम्मू-कश्मीर की जनता मताधिकार का प्रयोग करने और शासन की लोकतांत्रिक प्रणाली में हिस्सेदारी की इच्छुक है।

बारामूला संसदीय क्षेत्र के 2103 मतदान केंद्रों पर वोट डाले गए। मतदान केंद्रों पर मतदान लाइव वेबकास्टिंग के साथ संपन्‍न हुआ। संसदीय क्षेत्र में सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ और उत्साही मतदाताओं की लंबी कतारें वोट डालने के लिए इंतजार करती देखी गईं।

वर्तमान में जारी आम चुनाव 2024 में बारामूला संसदीय क्षेत्र में 22 उम्मीदवार मैदान में हैं। सुरक्षा कर्मियों सहित मतदान कर्मियों ने यह सुनिश्चित करने का अथक प्रयास किया कि मतदान केंद्रों पर निश्चिंतता, शांति, और उत्सव का माहौल मतदाताओं का स्वागत करे। आयोग ने दिल्ली, जम्मू और उधमपुर के विभिन्न राहत शिविरों में रहने वाले कश्मीरी प्रवासी मतदाताओं को भी निर्दिष्ट विशेष मतदान केंद्रों पर व्यक्तिगत रूप से मतदान करने या डाक मतपत्र का उपयोग करने का विकल्प दिया। जम्मू में 21, उधमपुर में 1 और दिल्ली में 4 विशेष मतदान केंद्र स्थापित किए गए।

इससे पहले, चौथे चरण में, श्रीनगर संसदीय क्षेत्र में श्रीनगर, गांदरबल, पुलवामा, बडगाम और शोपियां जिलों को आंशिक रूप से कवर करते हुए 38.49 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था, जो कई दशकों में सबसे अधिक था। अनुच्छेद 370 के निरस्त होने और जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम, 2019 के लागू होने के बाद घाटी में यह पहला आम चुनाव है।

Leave a Comment

Recent Posts

FIU-IND और PFRDA ने सूचना साझाकरण और समन्वय को बढ़ाने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More

9 hours ago

धन-शोधन और वित्तीय अपराधों से निपटने के लिए भारत की वित्तीय खुफिया इकाई और SEBI ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More

9 hours ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More

11 hours ago

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More

13 hours ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य समूह की पहली बैठक 2026 की मेजबानी की

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More

13 hours ago

NHAI ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ईटीसी) प्रणाली में डेटा की सटीकता और विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए सभी फास्टटैग जारीकर्ता बैंकों को निर्देश जारी किए

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More

13 hours ago

This website uses cookies.