लोकसभा चुनाव के छठे चरण के चुनाव में सुबह 9 बजे तक 10.82% मतदान दर्ज किया गया। बिहार में 9.66%, हरियाणा में 8.31%, जम्मू और कश्मीर में 8.89%, झारखंड में 11.74%, दिल्ली में 8.94%, ओडिशा में 7.43%, उत्तर प्रदेश में 12.33, पश्चिम बंगाल में 16.54% मतदान दर्ज किया गया।
इस चरण में 58 संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में वोट डाले जा रहे हैं। इस चरण में बिहार की आठ लोकसभा सीटें, हरियाणा की सभी दस, झारखंड की चार, दिल्ली की सभी सात सीटें, ओडिशा की छह, उत्तर प्रदेश की 14 सीटें, पश्चिम बंगाल की आठ और जम्मू कश्मीर की एक सीट के लिए मतदान हो रहा है।
भाजपा के वरिष्ठ नेता धर्मेन्द्र प्रधान, मेनका गांधी, मनोहर लाल, संबित पात्रा, बांसुरी स्वराज और मनोज तिवारी तथा कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा, कुमारी शैलजा, राज बब्बर और कन्हैया कुमार सहित प्रमुख नेताओं के राजनीतिक भाग्य का फैसला होगा। समाजवादी पार्टी के नेता धर्मेंद्र यादव और पी डी पी प्रमुख महबूबा मुफ्ती के भी राजनीतिक भाग्य का फैसला आज ईवीएम में बंद हो जायेगा।
इस चरण में 1 लाख 14 हजार मतदान केन्द्रों पर 11 करोड़ 13 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। निर्वाचन आयोग ने दिल्ली, गुरुग्राम और फरीदाबाद जैसे शहरी क्षेत्रों के मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने का विशेष आग्रह किया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव के छठे चरण में मतदान करने वाले सभी लोगों से बड़ी संख्या में वोट डालने का अनुरोध किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा है कि प्रत्येक मत का महत्व है और लोगों के चुनावी प्रक्रिया में शामिल होने से लोकतंत्र मजबूत होता है। प्रधानमंत्री ने विशेष रूप से महिलाओं और युवाओं से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की है।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment