Categories: News-Headlines

लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला ने न्‍यायमूर्ति यशवंत वर्मा पर भ्रष्‍टाचार के आरोप की जांच के लिए तीन सदस्‍यों की समिति बनाई

लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला ने उच्‍च न्‍यायालय के न्‍यायाधीश न्‍यायमूर्ति यशवंत वर्मा के खिलाफ आरोपों की जांच के लिए तीन सदस्‍यीय समिति गठित की है। इस वर्ष मार्च में न्‍यायमूर्ति यशवंत वर्मा के नई दिल्‍ली स्थित निवास से बड़ी मात्रा में जली हुई नकदी बरामद की गई थी। लोकसभा में आज पहले स्‍थगन के बाद कार्यवाही फिर शुरू होने पर अध्‍यक्ष ओम बिरला ने इस संबंध में जानकारी दी।

मैंने न्‍यायमूर्ति यशवंत वर्मा को पद से हटाने के अनुरोध के आधारों की जांच करने के उद्देश्‍य से तीन सदस्‍यों वाली एक समिति गठित की है। माननीय न्‍यायम‍ूर्ति अरविन्‍द कुमार न्‍यायाधीश उच्‍चतम न्‍यायालय, मनिन्‍दर मोहन श्रीवास्‍तव मुख्‍य न्‍यायाधीश मद्रास उच्‍च न्‍यायालय, वी वी आचार्य वरिष्‍ठ अधिवक्‍ता, कर्नाटक उच्‍च न्‍यायालय। समिति यथाशीघ्र अपनी रिपोर्ट प्रस्‍तुत करेगी। जांच समिति की रिपोर्ट प्राप्‍त होने तक यह प्रस्‍ताव लंबित रहेगा।

ओम बिरला ने कहा कि न्‍यायमूर्ति यशवंत वर्मा को हटाने के लिए सत्‍तारूढ़ और विपक्ष के 146 सांसदों से मिले हस्‍ताक्षरित नोटिसों को स्‍वीकार कर लिया गया है। उन्‍होंने कहा कि जांच समिति की रिपोर्ट आने तक इस सम्‍बंध में प्रस्‍ताव विचाराधीन रहेगा।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

18 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

18 hours ago

This website uses cookies.