लखनऊ में पहली बार भारतीय सेना की केंद्रीय कमान की आज 76वीं सेना दिवस परेड आयोजित की गई। सूर्या कमान के नाम से जानी-जाने वाली इस कमान की परेड 11 गोरखा राइफल रेजिमेंटल केन्द्र में आयोजित हुई। सेना प्रमुख जनरल मनोज पाण्डेय ने सेना दिवस परेड का निरीक्षण किया और शौर्य तथा बलिदान देने वाले सैनिकों को 14 गैलेंट्री पुरस्कार से सम्मानित किया। इस अवसर पर रक्षा प्रमुख जनरल अनिल चौहान और सेना के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। शाम को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शौर्य संध्या कार्यक्रम में भाग लेंगे। कार्यक्रम में शौर्य, युद्ध कला की विभिन्न विधाओं और फ्लाई पास्ट का प्रदर्शन किया जाएगा।
जनरल पाण्डेय ने कहा कि भारतीय सेना ने आतंकी गतिविधियों को नियंत्रित करने के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा विकसित किया है। हमारी सेना किसी भी तरह की चुनौती से निपटने में सक्षम है। हमारी सेना ने देश की उत्तरी सीमाओं पर क्षमताओं को विकसित करने के लिए कई ठोस कदम उठाए हैं। सरकारी नीतियों ने शांति बनाये रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। हमारी प्राथमिकता अन्य एजेंसियों के सहयोग से आधुनिक बुनियादी ढांचे को सशक्त बनाना है।
सेना प्रमुख ने कहा कि हम सभी ने विकसित भारत बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। हमारा देश स्वाधीनता के सौ वर्ष पूरे करने जा रहा है, जिसके लिए एक सुरक्षित वातावरण आवश्यक है। भारतीय सेना इसे हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
सेना दिवस परेड में पैरा ब्रिगेड, सिक्ख लाईट इन्फैंट्री, जाट रेजिमेंट, गढवाल राइफल, बंगाल इंजीनियर और सेना वायु रक्षा सहित 6 मार्चिंग दस्ते ने भागीदारी की। इस परेड में 5 रेजिमेंटों के ब्रास बैण्ड और पाईप बैण्ड ने भी भागीदारी की।
सेना दिवस परेड में माइक्रोलाइट्स और हेलीकॉप्टरों का फ्लाई पास्ट हुआ। मोटर साइकिल सवारों के दल ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया। भारतीय सेना की विभिन्न अस्त्र प्रणाली का भी प्रदर्शन परेड ग्राउंड में किया गया।
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment