रॉयल सऊदी नौसेना बल के चीफ ऑफ स्टाफ एडमिरल फहद अब्दुल्ला एस अल-घोफैली 10 से 13 जनवरी 2024 तक चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर भारत में हैं। उनकी यह भारत यात्रा सऊदी अरब और भारतीय नौसेनाओं के बीच लंबे समय से चले आ रहे संबंधों का प्रमाण है।
एडमिरल फहद अब्दुल्ला एस अल-घोफैली ने 11 जनवरी, 2024 को नई दिल्ली में भारतीय नौसेना के प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार से भेंट की। इस दौरान दोनों देशों की नौसेनाओं के एक-दूसरे के साथ नौसैन्य सहयोग को और सशक्त करने के लिए सहयोगी तंत्र को विस्तार देने एवं अन्य उपायों पर चर्चा की गई। उनका स्वागत साउथ ब्लॉक के लॉन में औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर के साथ किया गया।
भारतीय नौसेना विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से रॉयल सऊदी नौसैन्य बल के साथ सहयोग करती है, जिसमें द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास अल मोहम्मद अल हिंदी, प्रशिक्षण तथा अन्य समुद्री क्रियाकलाप जैसी परिचालन पहल शामिल हैं। भारतीय नौसेना के युद्धपोत नियमित रूप से सऊदी अरब के विभिन्न बंदरगाहों पर पोर्ट कॉल कर रहे हैं। इसके अलावा भारतीय नौसेना विभिन्न बहुपक्षीय मंचों जैसे आईओएनएस (हिंद महासागर नौसेना संगोष्ठी), एमआईएलएएन, सीएमएफ (संयुक्त समुद्री बल) और डीसीओसी-जेए (जिबूती कोड ऑफ कंडक्ट – जेद्दा अमेन्डमेंट) में भी रॉयल सऊदी नौसेना बल के साथ सहयोग कर रही है, जहां पर दोनों देशों की नौसेनाएं समुद्री क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा के पूरक के रूप में एक-दूसरे की सहायता कर रही हैं।
एडमिरल फहद अब्दुल्ला एस अल-घोफैली का अपनी यात्रा के दौरान चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, रक्षा सचिव, चीफ ऑफ एयर स्टाफ और वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ के साथ बातचीत करने के कार्यक्रम है।
इस यात्रा के दौरान, एडमिरल फहद अब्दुल्ला एस अल-घोफैली गुरुग्राम में आईएफसी-आईओआर और कोच्चि में दक्षिणी नौसेना कमान का भी दौरा करेंगे।
रॉयल सऊदी नौसेना बलों के चीफ ऑफ स्टाफ की इस यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच नौसैन्य सहयोग को बढ़ाना है और इस यात्रा ने हिंद प्रशांत क्षेत्र में साझा समुद्री चुनौतियों का समाधान करने के उद्देश्य से दो मैत्रीपूर्ण समुद्री पड़ोसियों की प्रतिबद्धता की भावना को नया आकार दिया है।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment