Categories: News-Headlines

रेल मंत्री अश्विनी वैष्‍णव और बंगलादेश के रेल मंत्री ने न्‍यू जलपाईगुड़ी और ढाका के बीच चलने वाली मिताली एक्‍सप्रेस को रवाना किया

रेल मंत्री अश्विनी वैष्‍णव और बंगलादेश के रेल मंत्री मोहम्‍मद नुरूल इस्‍लाम सुजॉन ने आज वीडियो कॉन्‍फ्रेंस के माध्‍यम से न्‍यू जलपाईगुड़ी और ढाका के बीच चलने वाली मिताली एक्‍सप्रेस को रवाना किया। इस अवसर पर अश्विनी वैष्णव ने कहा कि भारत और बांग्लादेश के बीच संबंध साझा विरासत, वर्तमान और भविष्य की साझेदारी पर आधारित है। दोनों देशों के बीच गहरी दोस्‍ती के कारण ही सभी स्‍तरों पर तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं।

अश्विनी वैष्णव ने कहा कि मिताली एक्सप्रेस दोनों देशों बीच मैत्री को और प्रगाढ़ बनाने में मील का पत्थर साबित होगी।

मिताली एक्सप्रेस बांग्लादेश और भारत के बीच चलने वाली तीसरी यात्री रेलगाड़ी है। यह रेलगाड़ी चिलाहाटी-हल्दीबाड़ी रेल मार्ग से गुजरेगी और पांच सौ तेरह किलोमीटर का सफर तय करके न्यू जलपाईगुड़ी से बांग्लादेश में ढाका छावनी रेलवे स्टेशन तक पहुंचेगी। न्यू जलपाईगुड़ी जंक्शन से मिताली एक्सप्रेस सप्ताह में दो दिन रविवार और बुधवार को और ढाका छावनी से प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को चलेगी। दस डिब्बों वाली यात्री रेलगाड़ी मिताली एक्सप्रेस का उद्घाटन पिछले साल 26 मार्च को दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों ने किया था।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

17 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

18 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

18 hours ago

This website uses cookies.