Categories: News-Headlines

रेलवे ने NTPC CBT-1 परिणाम को लेकर उम्मीदवारों की चिंताओं पर विचार करने के लिए उच्च अधिकार समिति का गठन किया

रेलवे भर्तीबोर्ड (आरआरबी) द्वारा 14-15 जनवरी 2022 को जारी गैरतकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों (एनटीपीसी) की केंद्रीकृत रोजगार अधिसूचना सीईएन 01/2019 के प्रथम चरण कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) के परिणामों के संबंध में उम्मीदवारों द्वारा उठाई गई चिंताओं और शंकाओं पर गौर करने के लिए एक उच्च अधिकार समिति का गठन किया गया है।

यह समिति उम्मीदवारों द्वारा उठाए गए निम्नलिखित मुद्दों पर विचार करेगी और अपनी सिफारिशें देगी:

सीईएन 01/2019 (एनटीपीसी) के प्रथम चरण सीबीटी के परिणाम और शॉर्टलिस्ट किए गए मौजूदा उम्मीदवारों को प्रभावित किए बिना दूसरे चरण की सीबीटी के लिए उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करने के लिए उपयोग की जाने वाली कार्यप्रणाली
सीईएन आरआरसी 01/2019में दूसरे चरण के सीबीटी का समावेशन

उम्मीदवार अपनी चिंताओं और सुझावों को निम्नलिखित ईमेल आईडी पर समिति को भेज सकते हैं: ​rrbcommittee@railnet.gov.in

विभिन्न आरआरबी के सभी अध्यक्षों को भी अपने मौजूदा चैनलों के माध्यम से उम्मीदवारों की शिकायतों को प्राप्त करने,इन शिकायतों को संकलित करने और उच्च अधिकार समिति को भेजने का निर्देश दिया गया है।

उम्मीदवारों को अपनी शिकायतों को प्रस्तुत करने के लिए 16.02.2022 तक तीन सप्ताह का समय दिया गया है और समिति इन शिकायतों की जांच करने के बाद 04.03.2022 तक अपनी सिफारिशें प्रस्तुत करेगी।

ऊपर की इन बातों के मद्देनजर, 15 फरवरी 2022 से शुरू हो रहे सीईएन 01/2019 (एनटीपीसी) के दूसरे चरण के सीबीटी और 23 फरवरी को शुरू हो रहे सीईएन आरआरसी 01/2019 के प्रथम चरण के सीबीटी को स्थगित कर दिया गया है।

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

12 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

13 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

14 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

16 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

16 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

1 day ago

This website uses cookies.