भारतीय रेल परिवहन के पर्यावरण-अनुकूल, तेज और ऊर्जा-कुशल साधन प्रदान करने की दृष्टि से ब्रॉड गेज ट्रैक के 100 फीसदी विद्युतीकरण की दिशा में आगे बढ़ रहा है। कैलेंडर वर्ष- 2023 के दौरान भारतीय रेल ने 6,577 रूट किलोमीटर (आरकेएम) विद्युतीकरण का कार्य पूरा किया है। दिसंबर- 2023 तक कुल 61,508 रूट किलोमीटर के ब्रॉड गेज (बीजी) नेटवर्क का विद्युतीकरण किया गया है, जो भारतीय रेल के कुल ब्रॉड गेज रूट (65,556 आरकेएम) का 93.83 फीसदी है। इससे पहले साल 2014 तक 21,801 किलोमीटर ब्रॉड गेज नेटवर्क का विद्युतीकरण किया गया था।
रेल विद्युतीकरण के निम्नलिखित लाभ हैं:
परिचालन लागत में कमी
इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव की अधिक ढुलाई क्षमता के कारण भारी मालगाड़ियों और लंबी यात्री ट्रेनों का परिचालन, जिससे थ्रूपुट (निर्धारित समय में ढुलाई) में बढ़ोतरी हुई।
ट्रैक्शन परिवर्तन के कारण अवरोध को समाप्त करके सेक्शनल क्षमता में बढ़ोतरी।
परिवहन का पर्यावरण अनुकूल साधन।
आयातित कच्चे तेल पर निर्भरता में कमी आई है, जिससे बहुमूल्य विदेशी मुद्रा की बचत हुई।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment