Categories: News-Headlines

रेलवे ने पीपीपी पहल के तहत केवड़िया रेलवे स्टेशन पर स्मारिका दुकान सहित आर्ट गैलरी विकसित की

अब “स्टैच्यू ऑफ यूनिटी” देखने हेतु आने वाले पर्यटक केवड़िया स्टेशन पर ही गुजरात के समृद्ध सांस्कृतिक इतिहास से परिचित हो सकते हैं।

“स्टैच्यू ऑफ यूनिटी” के निकट एक और पर्यटक आकर्षण विकसित करने के क्रम में, पश्चिम रेलवे के वडोदरा डिवीजन ने सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) पहल के तहत केवड़िया रेलवे स्टेशन पर स्मारिका दुकान सहित एक आर्ट गैलरी विकसित करने के लिए एक अनुबंध किया है। यह भारतीय रेल में अपनी तरह का पहला अनुबंध है।

पीपीपी मॉडल के लाभों के विवरण सहित आर्ट गैलरी गुजरात तथा भारत के कला एवं शिल्प के विभिन्न रूपों को प्रदर्शित करेगी और रेलवे को 24.7 लाख रुपए अर्जित करने और 2.83 करोड़ रुपए के संभावित राजस्व के साथ निजी पक्षों द्वारा विकसित और संचालित की जाएगी। यह अवधारणा न केवल केवड़िया आने वाले लोगों के अनुभव को समृद्ध करेगी, बल्कि सामाजिक मोर्चे पर, यह अनूठी अवधारणा नर्मदा जिले के स्थानीय जनजाति के लोगों को उनकी जनजातीय कला को बढ़ावा देने का अवसर देकर रोजगार भी प्रदान करेगी।

Leave a Comment

Recent Posts

Income Tax Rules: पुराने गहने बदलने से पहले जान लें इनकम टैक्स का पूरा खेल, वरना पड़ेगा भारी

भारत में पुराने सोने के गहनों को नए डिजाइन में बदलवाना आम बात है, लेकिन… Read More

11 minutes ago

मामा से मिला था आइडिया तो दो लाख रुपए लगाकर शुरू किया बिजनेस, आज लाखों की हो रही है कमाई

मध्य प्रदेश के बुरहानपुक जिले के अंसार नगर निवासी अब्दुल वाहिद युवाओं के लिए मिसाल… Read More

11 minutes ago

Anu Meena Death Case: ‘तेरे घर वाले फकीर..’ पति के तानों से टूटी अनु मीणा, CCTV और WhatsApp चैट ने खोले सारे राज

Anu Meena Suicide Case: जयपुर के चर्चित अनु मीणा सुसाइड केस में हर दिन नए… Read More

13 minutes ago

QUAD Meet Live: क्वाड मीट में जयशंकर से मिलेंगे तीन यार, चीन की निकालेंगे काट, तेल-गैस सप्लाई पर भी बात

राजधानी दिल्ली के हैदराबाद हाउस में आज क्वाड देशों (QUAD Meet) के विदेश मंत्रियों की… Read More

14 minutes ago

कर्नाटक के लिए आज अहम दिन, मुख्यमंत्री बदलने पर कांग्रेस हाईकमान आज करेगा फैसला, सिद्दा-डीके सब दिल्ली दरबार में हाजिर

Karnataka Politics: कर्नाटक की राजनीति में मुख्यमंत्री बदलने की अटकलें एक बार फिर तेज हो… Read More

19 minutes ago

युद्ध के 3-महीनों में रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचा रुपया:जानें- इसका आपके डेली खर्चों, निवेश, ट्रेवल और EMI पर क्या असर पड़ता है?

अमेरिका-ईरान युद्ध के चलते भारतीय रुपए पर दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को… Read More

12 hours ago

This website uses cookies.