Categories: News-Headlines

रेलवे ने जारी की ट्रेन की नई समय सारणी, 500 मेल एक्सप्रेस ट्रेनों की गति तेज की गयी

रेल मंत्रालय ने अपनी नयी अखिल भारतीय रेलवे समय सारिणी जारी की, जो 1 अक्टूबर, 2022 से प्रभावी हो गयी है। नयी अखिल भारतीय रेलवे समय सारिणी 1 अक्टूबर, 2022 से भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.indianrailways.gov.in पर भी उपलब्ध है। (लिंक

https://indianrailways.gov.in/railwayboard/view_section.jsp?lang=0&id=0,1,304,366,537,2789)

नयी रेलवे समय सारिणी में करीब 500 मेल एक्सप्रेस ट्रेनों की रफ्तार तेज कर दी गई है। ट्रेनों की गति में 10 मिनट – 70 मिनट तक तेजी की गयी है। इसके अलावा, 130 सेवाओं (65 जोड़े) को सुपरफास्ट श्रेणी में परिवर्तित करके रफ़्तार तेज की गई है।

कुल मिलाकर सभी ट्रेनों की औसत गति में लगभग 5 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जिससे अधिक ट्रेनों के संचालन के लिए लगभग 5 प्रतिशत अतिरिक्त मार्ग उपलब्ध हो गए हैं।

वर्ष 2022-23 के दौरान भारतीय रेलवे के मेल एक्सप्रेस ट्रेनों के लिए समय की पाबंदी लगभग 84 प्रतिशत रही, जो 2019-20 के 75 प्रतिशत समय की पाबंदी की तुलना में लगभग 9 प्रतिशत अधिक है।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

6 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

6 hours ago

This website uses cookies.