रूस में तीन दिन तक चलने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए आज मतदान शुरू हो गया। देश के पूर्वी क्षेत्रों चुकोटका और कामचटका में सबसे पहले मतदान शुरू हुआ। कामचटका के गवर्नर व्लादिमीर सोलोडोव ने सबसे पहले वोट डाला। रूस के पोलैंड और लिथुआनिया की सीमा से लगे कलिनिनग्राद में रविवार को भारतीय समयानुसार रात 11 बजकर 30 मिनट पर मतदान बंद हो जाएगा। रूस में मतदाताओं को पहली बार ऑनलाइन मत डालने का विकल्प दिया गया है। यह विकल्प रूस के 27 क्षेत्रों और क्रीमिया, डोनबास तथा नोवोरोसिया के मतदाताओं के लिए उपलब्ध रहेगा। विशेषज्ञों का कहना है कि इस चुनाव से राष्ट्रपति पुतिन का शासन छह वर्ष और बढ़ जाएगा। रूसी राष्ट्रपति ने देशवासियों से मताधिकार का इस्तेमाल करने की अपील की है।
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए… Read More
सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55,200 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी है,… Read More
एनआईसीडीसी लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज लिमिटेड (NLDSL) और महाराष्ट्र सरकार ने एकीकृत लॉजिस्टिक्स इंटरफेस प्लेटफॉर्म का… Read More
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संविधान में परिसीमन के प्रावधान किए गए हैं… Read More
पर्यावरण स्थिरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, कांकरिया कोचिंग डिपो एक वॉटर… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बताया कि संसद में इस समय नारी शक्ति वंदन अधिनियम में… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment