यूक्रेन ने कहा है कि रूस ने सघन आबादी वाले शहरों पर हमले तेज कर दिये हैं। यूक्रेन के नेताओं ने इसे ज़बरदस्त आतंकी कार्रवाई बताया है। राष्ट्रपति वलोदि्मीर ज़ेलेंस्की ने कहा कि खारकीव में सेट्रल स्क्वॉयर पर हमले और राजधानी कीव में एक टीवी टॉवर पर बमबारी के लिए रूस को कोई भी माफ नहीं करेगा और इन हमलों को भूलाया नहीं जा सकेगा। टीवी टावर पर हुए हमले में पांच लोग मारे गए हैं। एक टीवी कंट्रोल रूम और बिजली उप-केन्द्र को भी नुकसान हुआ है।
राष्ट्रपति कार्यालय ने कल बाबी यार होलोकॉस्ट स्मारक स्थल पर भी मिसाइल हमले की भी सूचना दी है। खारकीव में प्रशासनिक भवन पर हुए मिसाइल हमले में कम से कम छह लोग मारे गए हैं। स्लोवेनिया के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि खारकीव में उसके वाणिज्य दूतावास नष्ट कर दिया गया है।
ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि पिछले दो दिनों में घने आबादी वाले शहरी क्षेत्रों में रूस के हवाई और तोपखाने के हमले बढ़े हैं। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय ने 136 नागरिकों की मौत की पुष्टि की है।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment