रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने आज घोषणा की है कि रूस अमरीका के साथ हुए शस्त्र नियंत्रण समझौते में अपनी भागीदारी स्थगित कर रहा है। नई सामरिक शस्त्र न्यूनीकरण संधि – न्यू स्टार्ट रूस और अमरीका के बीच परमाणु शस्त्र संधि है, जिसकी अवधि 2021 में पांच वर्षों के लिए बढ़ाई गई थी। पराग में वर्ष 2010 में इस संधि पर हस्ताक्षर किए गए थे और 2011 से इसे लागू कर दिया गया था। इस संधि में सामरिक महत्व के परमाणु वाहक शस्त्रों की संख्या को नियंत्रित किया गया था। इसके अलावा परमाणु हथियारों की तैनाती और परमाणु हथियार वाली मिसाइल के इस्तेमाल को कम करने के बारे में भी इस संधि में प्रावधान है।
राष्ट्रपति पुतिन ने अपने राष्ट्र संबोधन में इस बात पर जोर दिया है कि रूस इस संधि से अभी भी पूरी तरह अलग नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि अगर अमरीका ने परमाणु हथियारों का परीक्षण किया तो वह भी ऐसा करने के लिए तैया है। अगर ऐसा हुआ तो शीत युद्ध के बाद से परमाणु हथियारों के परीक्षण पर लगा वैश्विक प्रतिबंध का अंत हो जाएगा। रूस और यूक्रेन के बीच संघर्ष के शुक्रवार को एक वर्ष पूरा होने पर, मंगलवार को राष्ट्रपति पुतिन ने राष्ट्र को संबोधित किया था। उन्होंने रूस और यूक्रेन के बीच संघर्ष के लिए पश्चिमी देशों को जिम्मेदार बताया है।
इस बीच, आज किसी समय अमरीका के राष्ट्रपति जो बाइडेन पौलेंड में भाषण देंगे। कल ही वे यूक्रेन की राजधानी कीव पहुंचे थे। राष्ट्रपति बाइडेन अपना भाषण देने से पहले वारसॉ में पौलेंड के राष्ट्रपति आंद्रे डूडा से बातचीत करेंगे।
यूक्रेन की गुप्त यात्रा के दौरान राष्ट्रपति बाइडेन ने यूक्रेन को 50 करोड़ डॉलर लागत के सैन्य साजो सामान देने का वायदा किया है।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment