मास्को: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने आरोप लगाया है कि यूक्रेन और उसके सहयोगी पश्चिमी देश चाहते थे कि वैगनर समूह द्वारा विद्रोह के दौरान रूस के लोग आपस में संघर्ष करे। विद्रोह के बाद राष्ट्र के नाम अपने पहले संदेश में पुतिन ने कहा कि उन्होंने रक्तपात को रोकने के आदेश जारी किये थे। उन्होंने कहा कि उनके दो दशक के शासनकाल में यह विद्रोह सबसे बड़ी चुनौती थी और अब वैगनर लड़ाकों को आम माफी दे दी गयी है।
रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि वैगनर लड़ाके रूसी सेना में शामिल हो सकते हैं, बेलारूस जा सकते हैं या फिर अपने घरों को लौट सकते हैं। पुतिन ने इस विद्रोह के दौरान मारे गये पायलटों को भी श्रद्धांजलि दी। सशस्त्र विद्रोह के दौरान उनकी सुरक्षा के लिए पुतिन ने सुरक्षा अधिकारियों को भी धन्यवाद दिया।
इस बीच, वैगनर विद्रोह को रोकने के लिए हुए समझौते के बावजूद इसके प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन के खिलाफ जांच की जा रही है। प्रिगोझिन ने एक संदेश में कहा है कि उन्होंने यह कदम रूस के सैन्य नेतृत्व के विरोध में उठाया था और यह तख्तापलट की कोशिश नहीं थी।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment