Categories: News-Headlines

रूस के अनुरोध पर आज संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक

संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद की रूस के अनुरोध पर आज बैठक होगी। सुरक्षा परिषद में रूस के राजनयिक दिमित्री पॉलिएन्‍स्‍की ने ट्वीट संदेश में कहा है कि यूक्रेन में अमरीका की जैविक हथियार संबंधी कार्रवाई पर संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद में विचार होना चाहिए। रूस कई वर्षों से अमरीका पर यह आरोप लगाता रहा है कि वह यूक्रेन की प्रयोगशालाओं में जैविक हथियार विकसित कर रहा है। यूक्रेन में रूस की सैन्‍य कार्रवाई के बाद रूसी मिडिया में यह आरोप लगातार सामने आ रहे हैं। बुधवार को रूस की विदेश मंत्रालय की प्रवक्‍ता मारिया ज़खारोवा ने भी इस संबंध में बयान दिया था।

दूसरी ओर, अमरीका ने रूस के इन आरोपों का खंडन करते हुए कहा है कि यूक्रेन में रसायनिक और जैविक हथियारों के इस्‍तेमाल करने के लिए रूस ऐसी भ‍ूमिकाएं बना रहा है। संयुक्‍त राष्‍ट्र में अमरीकी मिशन की प्रवक्‍ता ओलिविया डॉल्‍टन ने कहा है कि रसायनिक हथियार इस्‍तेमाल करने का रूस का इतिहास रहा है और उसने जैविक हथियार पर काम जारी रखा है। अमरीका के विदेश विभाग के प्रवक्‍ता नेट प्राइस ने कहा कि रूस यूक्रेन में अपनी भयावह कार्रवाई को न्‍यायोचित ठहराने के लिए भूमिकाएं गढ रहा है।

यूक्रेन में गंभीर बीमारियों से निपटने के लिए जनस्‍वास्‍थ्‍य प्रयोगशालाएं अमरीका और यूरोपीय संघ तथा विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन के सहयोग से चलाई जाती हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

2 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

2 hours ago

This website uses cookies.