Categories: News-Headlines

रूस की सुरक्षा परिषद के सचिव निकोलोई पेत्रुशेव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की

रूस की सुरक्षा परिषद के सचिव निकोलोई पेत्रुशेव ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की

रूस की सुरक्षा परिषद के सचिव महामहिम निकोलोई पेत्रुशेव ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। निकोलोई पेत्रुशेव ने प्रधानमंत्री को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और विदेश मंत्री के साथ हुए अपने सार्थक विचार विमर्श की जानकारी दी तथा भारत के साथ ‘विशेष और विशिष्ट रणनीतिक साझेदारी’ को और ज्यादा प्रगाढ़ बनाने के प्रति रूस की दृढ़ प्रतिबद्धता व्यक्त की। प्रधानमंत्री ने क्षेत्र में हो रहे बड़े बदलावों के समय सचिव पेत्रुशेव के नेतृत्व में रूसी प्रतिनिधिमंडल के भारत की यात्रा पर आने की सराहना की। उन्होंने सचिव पेत्रुशेव से कहा कि भारत-रूस साझेदारी पर निरंतर ध्यान देने के लिए वह राष्ट्रपति पुतिन को उनकी ओर से धन्यवाद दें। उन्होंने यह भी कहा कि वह निकट भविष्य में द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन के लिए राष्ट्रपति पुतिन का भारत में स्वागत करने को उत्सुक हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP… Read More

2 hours ago

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है आपका अनुभव

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है… Read More

3 hours ago

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

21 hours ago

This website uses cookies.