रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियान ने मॉस्को में द्विपक्षीय वार्ता के बाद एक नये व्यापक सामरिक भागीदारी समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। क्रेमलिन वेबसाइट के अनुसार दोनों देश व्यापार, निवेश, रक्षा, सुरक्षा, अंतरिक्ष, ऊर्जा और आतंकवाद का मुकाबला करने सहित कई क्षेत्रों में सहयोग मजबूत करने पर सहमत हुए हैं।
राष्ट्रपति पुतिन के हवाले से रिपोर्ट में बताया गया है कि नये समझौते से महत्वाकांक्षी लक्ष्य रेखांकित होते हैं और राजनीति, सुरक्षा, व्यापार, निवेश और मानवीय मामलों जैसे क्षेत्रों में लंबी अवधि का सहयोग और अधिक मजबूत करने की रूप-रेखा तैयार होती है। दूसरी ओर, ईरान के राष्ट्रपति का कहना है कि इस नये समझौते से ईरान और रूस के बीच संबंधों का एक नया अध्याय शुरू होगा और द्विपक्षीय आर्थिक तथा व्यापार संबंधों को बढ़ावा मिलेगा।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment