रिमोट मतदान मशीन पर चर्चा के लिए निर्वाचन आयोग कल सभी राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के अध्यक्षों, प्रमुखों और महासचिवों के साथ बैठक करेगा। बैठक में तकनीकी विशेषज्ञ समिति के सदस्य भी उपस्थित रहेंगे। आयोग ने अपने घर से दूर रह रहे मतदाताओं के लिए रिमोट वोटिंग की व्यवस्था शुरु करने का प्रस्ताव किया है। इसके लिए बहु-निर्वाचन क्षेत्र इलेक्ट्रॉनिक मतदान मशीन का उपयोग किया जाएगा जो वर्तमान इलेक्ट्रॉनिक मतदान मशीन जितनी ही सुरक्षित होगी। इस नई मशीन का उपयोग कर एक ही मतदान केन्द्र से 72 निर्वाचन क्षेत्रों में वोट डाले जा सकेंगे। यह व्यवस्था लागू होने से प्रवासियों के लिए मतदान आसान हो जाएगा।
निर्वाचन आयोग ने इसके लिए कानून में अपेक्षित परिवर्तन, प्रशासनिक प्रक्रिया और मतदान के तरीके के बारे में सभी दलों से 31 जनवरी तक अपने सुझाव देने का अनुरोध किया है। राजनीतिक दल अपना दृष्टिकोण प्रस्तुत कर सकते हैं। विभिन्न पक्षों के विचार और मशीन के कार्य-निष्पादन के आधार पर आयोग रिमोट मतदान प्रणाली लागू करने पर निर्णय लेगा।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment