Categories: News-Headlines

रिजर्व बैंक (RBI) ने नकद आरक्षित अनुपात बढ़ाकर 4.5 प्रतिशत किया

भारतीय रिजर्व बैंक ने बुधवार को नकद आरक्षित अनुपात (सीआरआर) 0.50 प्रतिशत बढ़ाकर 4.5 प्रतिशत कर दिया। यह वृद्धि 21 मई से प्रभावी होगी। इससे बैंकों में 87,000 करोड़ रुपये की नकदी कम होगी।

बिना तय कार्यक्रम के रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक बुधवार को आयोजित की गई। बैठक में रिजर्व बैंक गवर्नर शक्तिकांत दास ने सीआरआर बढ़ाये जाने की घोषणा की।

सीआरआर से आशय बैंक की उस जमा से है, जिसे बैंकों को नकद रूप में केंद्रीय बैंक के पास रखने की जरूरत होती है।

एमपीसी ने रेपो दर भी 0.40 प्रतिशत बढ़ाकर 4.4 प्रतिशत करने का निर्णय किया है।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

8 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

8 hours ago

This website uses cookies.