रेल मंत्रालय के राष्ट्रीय रेल संग्रहालय (एनआरएम) ने इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) के सहयोग से एनआरएम के लिए ऑनलाइन टिकट प्रणाली शुरू करने की घोषणा की है। रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष और सीईओ वी.के.त्रिपाठी ने आज यहां विश्व विरासत दिवस के अवसर पररेलवे बोर्ड के सचिव आर.एन. सिंह की उपस्थिति में एनआरएम के लिए ऑनलाइन टिकट प्रणाली की शुरुआत की।
राष्ट्रीय रेल संग्रहालय, भारतीय रेल की 169 वर्षों की समृद्ध विरासत का प्रतिनिधित्व करता है। रेलवे यार्ड की रूपरेखा का अनुकरण करते हुए, विस्तृत आउटडोर गैलरी में शाही सैलून, वैगन, कैरिज, बख्तरबंद गाड़ियों, रेल कारों और टर्नटेबल के आकर्षक संग्रह के साथ विभिन्न प्रकार के भाप, डीजल और इलेक्ट्रिक इंजन मौजूद हैं। इंडोर गैलरी के अंदर इंटरएक्टिव डिस्प्ले और मॉडल; परिवहन के शुरुआती साधनों से लेकर आज तक की उल्लेखनीय बातों को प्रदर्शित करते हैं। सवारी के लिए विभिन्न प्रकार के साधन हैं,जैसे जॉय एंड टॉय ट्रेन की सवारी, 3डी वर्चुअल कोच की सवारी, भाप, डीजल और इलेक्ट्रिक इंजन की सवारी आदि।
एनआरएम, हर साल आने वाले लगभग 05 लाख आगंतुकों को दिखाता है कि भारतीय रेलवे ने एक राष्ट्र के रूप में भारत के एकीकरण और प्रगति में कैसे मदद की है। ऑनलाइन टिकट प्रणाली शुरू करने का उद्देश्य आगंतुकों के लिए कतारों को समाप्त करना है, जिससे प्रतीक्षा समय मी कमी आयेगी। इस कदमों से एनआरएम, दिल्ली के सर्वश्रेष्ठ सार्वजनिक और निजी संग्रहालयों व दीर्घाओं के समान दर्जा हासिल करने में सक्षम होगा।
आगंतुक स्थान आरक्षण के साथ ट्रेन/इंजन प्रतिरूप की सवारी का भी अनुभव ले सकते हैं। ग्राहक कई भुगतान तरीकों यानी क्रेडिट/डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग, वॉलेट, यूपीआई आदि का उपयोग कर सकते हैं। डिजिटल भुगतान के लिए पीओएस मशीनों के साथ काउंटर बुकिंग भी उपलब्ध है। आगंतुकों के आसान प्रवेश और आनंदपूर्ण यात्रा की सुविधा के लिए विभिन्न काउंटरों पर टिकट जांच अधिकारी को दिए गए मोबाइल ऐप के माध्यम से क्यूआर कोड सक्षम टिकटों को भी स्कैन किया जा सकता है।
संग्रहालय मंगलवार से रविवार (10:00 बजे से 17:00 बजे) तक खुला रहता है और अब ऑनलाइन टिकट प्रणाली की शुरुआत के साथ, आगंतुक www.nrmindia.org वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन टिकट बुकिंग सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment