Categories: News-Headlines

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) विधेयक, 2023 लोकसभा में पारित हुआ

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) विधेयक, 2023 लोकसभा में पारित हुआ। लोकसभा की कार्यवाही कल 4 अगस्त तक के लिए स्थगित की गई। इस विधेयक में राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्‍ली सरकार अधिनियम 1991 में संशोधन का प्रस्‍ताव है। यह विधेयक केंद्र सरकार को राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्‍ली सरकार के अधिकारियों और कर्मचारियों के कार्यों, कार्यकाल और सेवा संबंधी अन्‍य शर्तों के लिए नियम बनाने का अधिकार देता है।

इस विधेयक में राष्‍ट्रीय राजधानी लोकसेवा प्राधिकरण के गठन का भी प्रावधान है। इस प्राधिकरण में दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री, दिल्‍ली के मुख्‍य सचिव और दिल्‍ली के प्रधान गृह सचिव शामिल होंगे। यह प्राधिकरण अधिकारियों के स्‍थानंतरण, नियुक्ति और अनुशासनात्‍मक कार्रवाई के संबंध में दिल्‍ली के उपराज्‍यपाल को सिफारिशें देगा। इस संबंध में केंद्र सरकार इस वर्ष मई में अध्‍यादेश लेकर आई थी।

विधेयक पेश करते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि यह विधेयक सांविधानिक प्रावधानों के अनुरूप है। उन्‍होंने कहा कि संविधान ने संसद को राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली से संबंधित कोई भी कानून बनाने का अधिकार दिया है। अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी दिल्‍ली में सत्‍ता में रह चुकी है, लेकिन अधिकार छीनने का इन सरकारों का कोई इरादा नहीं था। उन्‍होंने कहा कि 2015 में जो सरकार दिल्‍ली में आई उसका एकमात्र उद्देश्‍य लडना था, दिल्‍ली के लोगों की सेवा करना नहीं। विधेयक पर चर्चा जारी है।

Leave a Comment

Recent Posts

MSME मंत्रालय ने डेटा-ड्रिवन लॉजिस्टिक्स इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए NICDC लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज के साथ एमओयू साइन किया

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए… Read More

5 hours ago

सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55,200 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी

सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55,200 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी है,… Read More

5 hours ago

NLDSL और महाराष्ट्र ने राज्य की रसद व्यवस्था को मजबूत करने और विकसित भारत का समर्थन करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

एनआईसीडीसी लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज लिमिटेड (NLDSL) और महाराष्ट्र सरकार ने एकीकृत लॉजिस्टिक्स इंटरफेस प्लेटफॉर्म का… Read More

7 hours ago

परिसीमन का विरोध करने वाले SC/ST सीट बढ़ोतरी के भी विरोधी हैं: गृह मंत्री अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संविधान में परिसीमन के प्रावधान किए गए हैं… Read More

7 hours ago

प्रधानमंत्री ने सांसदों से नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संशोधन के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने बताया कि संसद में इस समय नारी शक्ति वंदन अधिनियम में… Read More

11 hours ago

This website uses cookies.