Categories: News-Headlines

राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में एनडीए एक्सपो ऑटम टर्म-2023 शुरू हुआ

राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) के परिवार कल्याण संगठन की अध्यक्ष रेमन कोचर ने 27 नवंबर 2023 को एनडीए एक्सपो ऑटम टर्म-2023 का उद्घाटन किया। यह आयोजन एनडीए में विभिन्न क्लब गतिविधियों के उत्कर्ष का प्रतिनिधित्व करता है। इस एक्सपो में 23 इनडोर और आउटडोर हॉबी क्लबों का प्रदर्शन शामिल हैं, जिसका एनडीए के कैडेट हिस्सा हैं। यह 27 – 29 नवंबर 2023 तक आगंतुकों के लिए खुला रहेगा। इस पाठ्यक्रम में उत्तीर्णता हासिल करने वाले छात्रों के गौरवान्वित अभिभावकों को इस आयोजन के दौरान एनडीए कैडेटों की रचनात्मक प्रतिभाओं को देखने का अवसर मिलेगा।

यह एक्सपो इस विशिष्ट अकादमी के 75 गौरवशाली वर्षों की एक झलक भी प्रस्तुत करता है जो युवा सैन्य नेताओं में संयुक्त कौशल और सैन्य लोकाचार को विकसित करने के साथ-साथ युवा मिलिट्री लीडर्स में आत्म-अभिव्यक्ति, अपने समय का रचनात्मक उपयोग करने के साथ-साथ उन्हें अपने व्यवहारिक कौशल का संचालन करने का भी अवसर प्रदान करता है। इस अकादमी की 75 वर्षों में हुई प्रगति और विकास विभिन्न क्लब प्रदर्शनियों में दिखाई दे रही है। इस एक्सपो के संचालन में कैडेटों के उत्साह और प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन ने कैडेटों की प्रतिभा को निखारने के लिए आश्चर्यजनक रूप से कार्य किया है।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

17 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

20 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

21 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

21 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.