Categories: News-Headlines

राष्ट्रीय खनिज विकास निगम तथा केन्‍द्रीय वैज्ञानिक एवं अनुसंधान परिषद ने अनुसंधान एवं विकास परियोजनाओं के लिए साझेदारी की

राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (एनएमडीसी) के अनुसंधान एवं विकास (आरएंडडी) केन्‍द्र तथा केन्द्रीय वैज्ञानिक एवं अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर)-आईएमएमटी ने संयुक्‍त अनुसंधान एवं विकास परियोजनाओं पर काम करने के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। एनएमडीसी के सीएमडी सुमित देब और सीएसआईआर-आईएमएमटी के निदेशक डॉ. एस. बसु की उपस्थिति में समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। एनएमडीसी और सीएसआईआर-आईएमएमटी के बीच सहयोग का मुख्‍य उद्देश्‍य भारतीय खनिज उद्योग को आत्मनिर्भर बनाने में स्वदेशी प्रौद्योगिकी का विकास करना है। यह संयुक्त उद्यम सीएसआईआर-आईएमएमटी और एनएमडीसी आरएंडडी केंद्र के व्‍यापक ज्ञान तथा अनुभव का इस्‍तेमाल निम्न ग्रेड लौह अयस्क प्रसंस्करण, कोयले का लाभ प्राप्‍त करने, खदानों के कचरे के उपयोग, तरल परिवहन और टंगस्टन प्राप्‍त करने के क्षेत्र में अनुसंधान के लिए करेगा।

एनएमडीसी के महाप्रबंधक (आर एंड डी) एस.के. चौरसिया और सीएसआईआर-आईएमएमटी, भुवनेश्वर के मुख्य वैज्ञानिक और प्रमुख एसपीबीडी डॉ. अशोक साहू ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर एनएमडीसी के सीएमडी सुमित देब ने कहा, “भारतीय खनन क्षेत्र जहां आत्मनिर्भरता के युग में प्रवेश कर रहा है, वहीं एनएमडीसी खनन में स्वदेशी प्रौद्योगिकी के उपयोग को बढ़ाने के लिए निवेश कर रहा है। सीएसआईआर-आईएमएमटी के साथ यह सहयोग उस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।”

Leave a Comment

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More

1 hour ago

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More

3 hours ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य समूह की पहली बैठक 2026 की मेजबानी की

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More

3 hours ago

NHAI ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ईटीसी) प्रणाली में डेटा की सटीकता और विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए सभी फास्टटैग जारीकर्ता बैंकों को निर्देश जारी किए

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More

3 hours ago

जनगणना के तहत मकानों की गिनती का पहला चरण आज से कई राज्यों में शुरू

जनगणना के तहत मकानों की गिनती का पहला चरण आज से कई राज्यों में शुरू… Read More

5 hours ago

अमेरिका ने रूस या ईरान से तेल की खरीद पर प्रतिबंधों में कोई और छूट देने से इनकार किया

अमरीका ने रूस या ईरान से तेल की खरीद पर प्रतिबंधों में कोई और छूट… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.