राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (एनएमडीसी) के अनुसंधान एवं विकास (आरएंडडी) केन्द्र तथा केन्द्रीय वैज्ञानिक एवं अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर)-आईएमएमटी ने संयुक्त अनुसंधान एवं विकास परियोजनाओं पर काम करने के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। एनएमडीसी के सीएमडी सुमित देब और सीएसआईआर-आईएमएमटी के निदेशक डॉ. एस. बसु की उपस्थिति में समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। एनएमडीसी और सीएसआईआर-आईएमएमटी के बीच सहयोग का मुख्य उद्देश्य भारतीय खनिज उद्योग को आत्मनिर्भर बनाने में स्वदेशी प्रौद्योगिकी का विकास करना है। यह संयुक्त उद्यम सीएसआईआर-आईएमएमटी और एनएमडीसी आरएंडडी केंद्र के व्यापक ज्ञान तथा अनुभव का इस्तेमाल निम्न ग्रेड लौह अयस्क प्रसंस्करण, कोयले का लाभ प्राप्त करने, खदानों के कचरे के उपयोग, तरल परिवहन और टंगस्टन प्राप्त करने के क्षेत्र में अनुसंधान के लिए करेगा।
एनएमडीसी के महाप्रबंधक (आर एंड डी) एस.के. चौरसिया और सीएसआईआर-आईएमएमटी, भुवनेश्वर के मुख्य वैज्ञानिक और प्रमुख एसपीबीडी डॉ. अशोक साहू ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर एनएमडीसी के सीएमडी सुमित देब ने कहा, “भारतीय खनन क्षेत्र जहां आत्मनिर्भरता के युग में प्रवेश कर रहा है, वहीं एनएमडीसी खनन में स्वदेशी प्रौद्योगिकी के उपयोग को बढ़ाने के लिए निवेश कर रहा है। सीएसआईआर-आईएमएमटी के साथ यह सहयोग उस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।”
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment