राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज इंदौर में इंडिया स्मार्ट सिटीज़ अवार्ड प्रतियोगिता (आईएसएसी) 2022 के चौथे संस्करण के विजेताओं को सम्मानित किया। आईएसएसी का आयोजन स्मार्ट सिटीज़ मिशन, आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के तहत किया जा रहा है। सम्मेलन में मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई सी. पटेल, आवासन और शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, आवासन और शहरी कार्य राज्य मंत्री कौशल किशोर और मध्य प्रदेश के शहरी विकास मंत्री भूपेन्द्र सिंह सहित विभिन्न गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने शहरी विकास में देश के समग्र निवेश में वृद्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की। इस कदम की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले दशक में शहरी विकास में हमारे देश का कुल निवेश पहले की तुलना में 10 गुना से भी अधिक हो गया है। उन्होंने कहा, “उत्कृष्ट व्यवहारों को लागू करने और व्यावहारिक व्यवसाय मॉडल विकसित करने में स्मार्ट सिटी मिशन का योगदान बहुत महत्वपूर्ण है।”
राष्ट्रपति ने शहरी विकास से संबंधित क्षेत्रों पर जी-20 के फोकस के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि अर्बन-20, जो जी-20 का एक उप-समूह है, उसने शहरों के बीच कनेक्टिविटी की एक स्थायी प्रथा स्थापित करने का प्रयास किया। इसके माध्यम से यह सामूहिक संदेश भी दिया गया कि सतत विकास की प्राथमिकता को आगे बढ़ाने में शहरों के प्रबंधन की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसलिए, हमें दुनिया के सर्वोत्तम प्रबंधित शहरों के उत्कृष्ट व्यवहारों और व्यवसाय मॉडल से सीखना चाहिए तथा अपने सफल प्रयासों को अन्य देशों के साथ भी साझा करना चाहिए। उन्होंने कहा, “समग्र और सतत विकास के लिए स्थानीय और वैश्विक स्तर पर सहयोग आवश्यक है।”
स्मार्ट शहरों में इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) के महत्व को ध्यान में रखते हुए, राष्ट्रपति ने कहा कि सभी 100 स्मार्ट शहरों में आईसीसीसी हैं, जो डेटा का उपयोग करके निर्णय ले रहे हैं। सीसीटीवी निगरानी कैमरे आज कानून व्यवस्था को मजबूत करने में मदद कर रहे हैं। राष्ट्रपति ने कहा, “लेकिन विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए और अधिक कड़े कदम उठाने की जरूरत है। मुझे विश्वास है कि इन 100 स्मार्ट शहरों में किए जा रहे प्रयास हमारे 4800 से अधिक कस्बों और शहरों के लिए बहुत उपयोगी साबित होंगे।”
कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति ने देश के विभिन्न शहरों से आए महापौरों और नगर निगम आयुक्तों से नए आत्मविश्वास और नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, “मुझे आशा है कि आप सभी इस सम्मेलन में साझा की गई सफल प्रयासों की जानकारी का उपयोग अपने-अपने शहरों में करेंगे। ऐसा करके आप सभी इस आयोजन को और अधिक सार्थक बनाएंगे।”
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment