Categories: News-Headlines

राष्ट्रपति ने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद के लिए मनोनीत किया, रविवार की शाम होगा शपथग्रहण समारोह

NDA संसदीय दल के नेता नरेन्द्र मोदी रविवार शाम लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नरेन्द्र मोदी को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया।

राष्ट्रपति मुर्मू ने नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री पद के लिए मनोनीत किया तथा नयी सरकार का शपथ ग्रहण समारोह रविवार की शाम को होगा। इससे पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रमुख जे पी नड्डा ने राष्ट्रपति को भाजपा संसदीय दल के नेता के रूप में मोदी के चयन से संबंधित एक पत्र सौंपा। राजग नेताओं ने भी अपने समर्थन पत्र सौंपे।

हाल में संपन्न लोकसभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाले राजग ने 293 सीट पर जीत दर्ज की और 543 सदस्यीय सदन में बहुमत हासिल किया। भाजपा ने 240 सीट पर जीत दर्ज की है। राष्ट्रपति भवन की विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘राष्ट्रपति ने प्राप्त विभिन्न समर्थन पत्रों के आधार पर पाया कि भाजपा के नेतृत्व वाला राजग गठबंधन नवगठित 18वीं लोकसभा में बहुमत प्राप्त करने तथा एक स्थिर सरकार बनाने की स्थिति में है।

भारतीय संविधान के अनुच्छेद 75(1) के तहत प्रदत्त शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए नरेन्द्र मोदी को भारत का प्रधानमंत्री मनोनीत किया जाता है।’’ विज्ञप्ति में कहा गया है कि राष्ट्रपति रविवार की शाम सात बजकर 15 मिनट पर राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री और केंद्रीय मंत्रिपरिषद के अन्य सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलायेंगी।

नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार शाम यहां राष्ट्रपति भवन में मुर्मू से मुलाकात की। राष्ट्रपति मुर्मू ने नरेन्द्र मोदी को मनोनयन पत्र सौंपा। राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में मीडिया को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति ने उन्हें प्रधानमंत्री पद के लिए मनोनीत किया है।

नरेन्द्र मोदी ने कहा, ‘‘राष्ट्रपति ने मुझे मनोनीत प्रधानमंत्री के रूप में काम करने के लिए कहा है और उन्होंने मुझे शपथ समारोह के लिए आमंत्रित किया है।’’ नरेन्द्र मोदी ने कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति को बताया कि नौ जून का दिन शपथग्रहण के लिए उचित रहेगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति भवन रविवार को शपथग्रहण समारोह का विवरण तैयार करेगा और तब तक वह मंत्रिपरिषद की सूची राष्ट्रपति को सौंप देंगे।

नरेन्द्र मोदी ने कहा, ‘‘यह 18वीं लोकसभा उन सपनों को पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, जब देश 2047 में स्वतंत्रता के 100 वर्ष मनाएगा।’’ उन्होंने कहा कि यह 18वीं लोकसभा नयी ऊर्जा, युवा ऊर्जा का सदन है तथा लोगों ने राजग सरकार को एक और मौका दिया है।

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात करने वाले राजग प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व नड्डा ने किया और इसमें राजनाथ सिंह, अमित शाह, अश्विनी वैष्णव और सी एन मंजूनाथ (सभी भाजपा से), तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू, जद(यू) नेता नीतीश कुमार, राजीव रंजन सिंह और संजय झा, शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे, जद (एस) नेता एच डी कुमारस्वामी, लोजपा (आरवी) नेता चिराग पासवान, हम(एस) नेता जीतन राम मांझी, जनसेना नेता पवन कल्याण, राकांपा नेता अजित पवार, अपना दल(एस) नेता अनुप्रिया पटेल, राष्ट्रीय लोकदल के नेता जयंत चौधरी, यूपीपीएल नेता जोयंत बसुमतारी, अगप नेता अतुल बोरा, एसकेएम नेता इंद्र हैंग सुब्बा, एजेएसयू नेता सुदेश महतो और चंद्र प्रकाश चौधरी और आरपीआई (ए) से रामदास आठवले शामिल थे। नड्डा ने राष्ट्रपति को एक पत्र सौंपा, जिसमें कहा गया कि मोदी को भाजपा संसदीय दल का नेता चुना गया है। राजग नेताओं ने भाजपा के समर्थन में अपने पत्र भी राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपे।

Leave a Comment

Recent Posts

शिवराज सिंह चौहान ने PMAY-G के तहत 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ की मदर सैंक्शन जारी की

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत केंद्र सरकार ने 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ से अधिक… Read More

7 hours ago

भारत ने कांगो में इबोला के प्रकोप को नियंत्रित करने के प्रयासों में सहयोग के लिए आपातकालीन चिकित्‍सा सहायता भेजी

भारत ने कांगो में इबोला प्रकोप को नियंत्रित करने में सहायता के लिए आपातकालीन चिकित्सा… Read More

16 hours ago

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने 236 करोड़ रुपये के त्रिपुरा क्वीन पाइनएप्पल मिशन का शुभारंभ किया

केंद्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री Jyotiraditya Scindia ने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री के साथ मिलकर “मिशन… Read More

16 hours ago

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रगति की 51वीं बैठक की अध्यक्षता की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘सेवा तीर्थ’ में प्रगति (PRAGATI) की 51वीं बैठक की अध्यक्षता की… Read More

16 hours ago

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल ने महाराष्ट्र में पेयजल और जल संसाधन क्षेत्र की समीक्षा की

महाराष्ट्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि जल जीवन मिशन और सिंचाई से जुड़ी सभी… Read More

16 hours ago

सरकार ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और ईंधन के खुदरा केंद्रों के अनुशासित उपयोग की अपील की

भारत सरकार ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति पूरी… Read More

17 hours ago

This website uses cookies.