राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जलवायु परिवर्तन के विषय को गंभीर बताते हुए इसके प्रभावों से निपटने के लिए वन संरक्षण की भूमिका पर जोर दिया है। राष्ट्रपति ने आज देहरादून के वन अनुसंधान संस्थान में भारतीय वन सेवा परिवीक्षाधीन अधिकारियों के दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि मानव जाति जानबूझकर वनों के महत्व को भूलने की गलती कर रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि मनुष्य पृथ्वी के अमूल्य संसाधनों का मालिक नहीं बल्कि संरक्षक है।
राष्ट्रपति ने परिवीक्षा अधिकारियों को वनों के संरक्षण, संवर्धन और पोषण के महत्वपूर्ण कर्तव्यों को निभाने के लिए प्रोत्साहित करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे इस जिम्मेदारी का दिल से निर्वहन करेंगे। दीक्षांत समारोह में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी के 2022-24 कोर्स के 99 परिवीक्षाधीन अधिकारियों को स्नातक की डिग्री प्रदान की गई। इनमें भूटान के 2 प्रशिक्षु अधिकारी भी शामिल हैं। मौजूदा बैच में मध्य प्रदेश के सबसे अधिक 15 और उत्तराखंड के तीन अधिकारी शामिल हैं।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment