राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज इंदौर, मध्य प्रदेश में सूरीनाम गणराज्य के राष्ट्रपति चन्द्रिका प्रसाद संतोखी से मुलाकात की। राष्ट्रपति संतोखी और उनके शिष्टमंडल का स्वागत करते हुए महामहिम राष्ट्रपति ने कहा कि 17वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में उनकी भागीदारी देखकर खुशी हो रही है। उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता प्रकट की कि भारत छोड़ने के 150 साल बाद भी भारतीय समुदाय ने सूरीनाम में अपनी सांस्कृतिक पहचान बरकरार रखी है। उन्हें यह जानकर खुशी हुई कि सूरीनाम जून 2023 में भारतीयों के आगमन की 150वीं वर्षगांठ मना रहा है। उन्होंने इस समारोह की सफलता की कामना की। उन्हें यह जानकर गर्व हुआ कि लम्बी भौगोलिक दूरी के बावजूद सूरीनाम में हिंदी व्यापक रूप से बोली जाती है।
महामहिम राष्ट्रपति ने कहा कि भारत और सूरीनाम के बीच सहयोग प्रगति के पथ पर अग्रसर है। नियमित उच्च स्तरीय यात्राएं हमारे बढ़ते संबंधों को बल प्रदान कर रही हैं। उन्होंने सूरीनाम को तकनीकी सहयोग प्रदान करने और क्षमता निर्माण एवं कौशल विकास में योगदान देने की भारत की प्रतिबद्धता दोहरायी। महामहिम राष्ट्रपति ने कहा कि हमें पारस्परिक लाभ के लिए अपने व्यापार का विस्तार करने के लिए एकजुट होकर काम करना चाहिए।
दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने तथा व्यापार, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी और संस्कृति में सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर भी चर्चा की।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment