राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को पुर्तगाल के लिस्बन शहर की प्रतिष्ठित “सम्मान की कुंजी” प्रदान की गई। ऐतिहासिक कैमारा म्युनिसिपल डे लिस्बोआ में मेयर कार्लोस मोएदास ने प्रतीकात्मक रूप से उन्हें आधिकारिक तौर पर लिस्बन शहर की मानद नागरिक के रूप में मान्यता दी। “लिस्बन शहर की कुंजी” शहर का सर्वोच्च सम्मान है। समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कल कहा कि पुर्तगाल ने यूरोपीय संघ और लुसोफोन देशों के साथ सम्बंधों को मजबूत करने में भारत के लिए महत्वपूर्ण भागीदारी निभाई है। उन्होंने कहा कि पुर्तगाल में भारतीय चौथे सबसे बड़े समुदाय का प्रतिनिधित्व करते हैं और दोनों संस्कृतियों के बीच एक सेतु का काम करते हुए अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।
राष्ट्रपति ने रोजमर्रा की जिंदगी में, भारत और पुर्तगाल के बीच लंबे समय से चले आ रहे सांस्कृतिक सम्बंधों के गहरे और स्थायी प्रभाव के बारे में बताया।
भारत-पुर्तगाल संबंध ऐतिहासिक हैं। ये संबंध लगातार मजबूत होते रहे हैं और अब ये आधुनिक, बहुआयामी और गतिशील पार्टनशिप के रूप में विकसित हो रहे हैं। लगातार उच्चस्तरीय यात्राओं से इन संबंधों को मजबूती मिली है और बढती वाणिज्यिक सहभागिता से भी इन्हें सहयोग मिला है। हमारे संवाददाता ने बताया है कि यात्रा के दूसरे और अंतिम दिन आज राष्ट्रपति मुर्मु पुर्तगाली प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो से मुलाकात करेंगी।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment