Categories: News-Headlines

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नई दिल्‍ली में पांचवें राष्‍ट्रीय जल पुरस्‍कार प्रदान किये

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज नई दिल्‍ली में पांचवें राष्‍ट्रीय जल पुरस्‍कार, 2023 प्रदान किये। यह पुरस्‍कार नौ श्रेणियों में 38 विजेताओं को दिए गये। इनमें सर्वश्रेष्ठ राज्‍य, जिला, ग्राम पंचायत, शहरी स्‍थानीय निकाय, सर्वश्रेष्‍ठ जल उपयोगकर्ता संघ और सर्वश्रेष्ठ नागरिक समुदाय शामिल हैं।

इस अवसर पर राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि सरकार ने जलजीवन मिशन के तहत देश के 78 प्रतिशत से अधिक ग्रामीण घरों में नल से जल के कनेक्‍शन दिए हैं। राष्‍ट्रपति ने कहा कि वर्ष 2019 में जब इस मिशन की शुरूआत हुई थी तब सिर्फ 17 प्रतिशत ग्रामीण घरों में स्‍वच्‍छ जल की उपलब्‍धता थी।

राष्‍ट्रपति ने बताया कि जलजीवन मिशन के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के जीवन में महत्‍वपूर्ण सुधार हुआ है। उन्‍होंने कहा कि जल संरक्षण में राज्‍य सरकारों की भूमिका महत्‍वपूर्ण है। राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देश की भूमिगत जल में कमी होने पर चिंता व्‍यक्‍त की।

हमारे संवाददाता ने बताया कि सर्वश्रेष्‍ठ राज्‍य की श्रेणी में प्रथम पुरस्‍कार ओडिशा को, द्वितीय पुरस्‍कार उत्‍तर प्रदेश को और तृतीय पुरस्‍कार संयुक्‍त रूप से गुजरात और पुद्दुचेरी को दिया गया।

प्रत्‍येक पुरस्‍कार विजेताओं को विशेष श्रेणियों में प्रशस्ति पत्र, एक ट्रॉफी तथा नकद धनराशि दी गई। राष्‍ट्रीय जल पुरस्‍कार के चयन में जल समृद्ध भारत संबंधी सरकार के लक्ष्‍य को साकार करने में देश के संगठनों और व्‍यक्तियों द्वारा किए गये प्रयासों तथा अच्‍छे कार्य पर ध्‍यान केन्द्रित किया जाता है।

सर्वश्रेष्‍ठ स्‍कूल श्रेणी में राजस्‍थान के सीकर में सरकारी उच्‍च प्राथमिक विद्यालय को प्रथम पुरस्‍कार दिया गया। आकाशवाणी से बातचीत में स्‍कूल के प्रधानाचार्य हरिराम कुल्‍हारी ने कहा कि पिछले एक वर्ष में जल संचयन को लेकर बहुत से कार्य किये गये हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

8 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

8 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

9 hours ago

This website uses cookies.