Categories: News-Headlines

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज महात्मा गांधी संस्थान (एमजीआई), मोका, मॉरीशस का दौरा किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज को महात्मा गांधी संस्थान (एमजीआई), मोका, मॉरीशस का दौरा किया। राष्ट्रपति ने संस्थान के परिसर में स्थित 1970 में भारत और मॉरीशस सरकार की संयुक्त पहल के रूप में स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। एमजीआई मॉरीशस में भारतीय कला, संस्कृति और भाषाओं को बढ़ावा देने एवं प्रचारित करने वाली एक अग्रणी संस्था है।

संस्थान में एक सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि मॉरीशस में भारतीय प्रवासियों द्वारा की गई उल्लेखनीय प्रगति न केवल हमारे लिए गर्व की बात है, बल्कि दुनिया भर के भारतीयों के लिए अनुकरणीय उदाहरण है। उन्होंने कहा कि हमारी दशकों पुरानी साझेदारी मॉरीशस की विकास यात्रा में योगदान देने और मॉरीशस में आम लोगों के लिए जीवन की गुणवत्ता बढ़ाने की भारत की प्रतिबद्धता का एक शानदार उदाहरण है।

राष्ट्रपति ने मॉरीशस के युवाओं को – न केवल सांस्कृतिक और भाषाई रूप से, बल्कि शैक्षिक और व्यावसायिक अवसर प्रदान करके उन्हें भारत के साथ जुड़ने के और अधिक अवसर प्रदान करने के लिए महात्मा गांधी संस्थान को प्रोत्साहित किया।

राष्ट्रपति ने 7वीं पीढ़ी के भारतीय मूल के मॉरीशसवासियों के लिए प्रवासी भारतीय नागरिकता की पात्रता के विस्तार की घोषणा की, जिससे अधिक युवा मॉरीशसवासी अपने पूर्वजों की भूमि के साथ फिर से जुड़ सकेंगे।

एमजीआई की अपनी यात्रा के दौरान, राष्ट्रपति ने संस्थान में संरक्षित कुछ दुर्लभ अभिलेखों को भी देखा, जो देश में पहले भारतीय गिरमिटिया मजदूरों के आगमन के दस्तावेज हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

8 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

9 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

11 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

12 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

13 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

1 day ago

This website uses cookies.